Arshdeep Singh Samreen Kaur Engagement: भारत के बाएं हाथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है. अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है. उन्होंने बुधवार (11 नवंबर) को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी. फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था, क्योंकि अर्शदीप सिंह अभी न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. वो टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज खेल रहे हैं. इस सीरीज के बीच में ही अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को प्रपोज कर सगाई कर ली.
इसी के साथ अर्शदीप सिंह के लिए 11 नवंबर की तारीख और भी ज्यादा खास बन गई है.
दरअसल, 11 नवंबर की सुबह ही IPL की ओर से आधिकारिक तौर एलान हुआ कि अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का ट्रेड हो गया है. इस ट्रेड के तहत अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब में चले गए हैं.
अर्शदीप-समरीन ने शेयर की फोटोज
भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर पर प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद अर्शदीप रोमांटिक अंदाज में समरीन कौर को रिंग पहनाते हैं. अर्शदीप और समरीन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे को सौंपा. जीवनभर के इस साथ के नाम 11.11.2026 (हाय मंगेतर).’ बता दें कि बता दें कि अर्शदीप सिंह और समरीन कौर लंबे समय से डेट कर रहे हैं. उन्होंने इस खाल पल को यादगार बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चुना.
कौन हैं समरीन कौर?
अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं. समरीन कौर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ’83’ और पंजाब फिल्म ‘सरदार जी 2’ में काम किया है. इसके अलावा वो नेल पॉलिश जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, समरीन ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है.
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से वो रही है. इसकी शुरुआत उस समय हुई, जब अर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें वो किसी लड़की का हाथ थामे दिखाई दे रहे थे, लेकिन लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा था. इसके बाद वो अर्शदीप और समरीन धर्मशाला की सड़कों पर हाथ पकड़े घूमते हुए दिखाई दिए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया, जो खूब वायरल हुआ. इसके बाद उन दोनों को कई बार साथ में देखा गया. फिर जुलाई में अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी. अब उन दोनों ने सगाई भी कर ली है.