India News (इंडिया न्यूज), Asian Games 2023: भारत ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स में रविवार (1 अक्टूबर) को भारत ने 15 मेडल जीते। एक दिन में 15 मेडल जीत भारतीय टीम ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। बता दें एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार 15 मेडल जीते हैं। इससे पहले एशियन गेम्स 2010 में भारत ने 14वें दिन 11 मेडल जीते थे, लेकिन अब यह रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
15 मेडल जीत भारत ने एशियन गेम्स में एक दिन में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत ने एशियन गेम्स 2014 के आठवें दिन 10 मेडल जीते थे। जबकि जकार्ता एशियन गेम्स में भारत ने 9वें दिन 10 मेडल जीते थे. लेकिन आज भारत ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2023 के आठवें दिन 15 मेडल पर कब्जा किया। वहीं, एशियन गेम्स 2023 में भारत अब तक 13 गोल्ड मेडल जीत चुका है। जबकि भारतीय खिलाड़ी 19 सिल्वर मेडल पर कब्जा चुके हैं। साथ ही अब तक भारत के खिलाड़ी 19 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। इस तरह अब तक भारत के जोली में 51 मेडल जीत कर चौथे स्थान पर है।