Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, LSG का धाकड़ बैटर बना कप्तान, IPL पर क्या असर?

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, LSG का धाकड़ बैटर बना कप्तान, IPL पर क्या असर?

Australian Team Announced: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की कप्तान बनाया है, जो अभी आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. देखें ऑस्ट्रेलिया की टीम...

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-11 17:55:28

Mobile Ads 1x1

Australian Team Announced: IPL 2026 के बीच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे टीम का एलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. 30 मई से ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. इन तीनों सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श को टीम का कप्तान बनाया है, जो अभी आईपीएल खेल रहे हैं. मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं. हालांकि लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए लौट जाएंगे. मार्श के अलावा भी अन्य कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल हैं, जो अभी आईपीएल खेल रहे हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी ये टीम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के कप्तान ओली पीक को वनडे टीम में शामिल किया गया है. हालांकि वह सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं. बांग्लादेश के खिलाफ वह खेलते नहीं दिखाई देंगे. उस समय तक आईपीएल 2026 में खेल रहे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ जाएंगे. आईपीएल 2026 के चलते पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को वनडे सीरीज से दूर रखा गया है. उनके अलावा मिचेल स्टार्क भी वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह आईपीएल में 31 मई तक बिजी रह सकते हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा.

बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे ये खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 से 14 जून तक बांग्लादेश खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद 17 से 21 जून तक 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ भी मिचेल मार्श ही दोनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे. उनके साथ जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन का नाम भी तीनों टीमों में शामिल है, जो अभी आईपीएल खेल रहे हैं. हालांकि उन दोनों खिलाड़ियों की टीम प्लेऑफ के रेस बाहर हो गई है.

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जैम्पा.

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जैम्पा.

ये भी पढ़ें:-क्या युजवेंद्र चहल को जेल भेज देना चाहिए? पूर्व क्रिकेटर ने की डिमांग, बोले- जो वेपिंग कर रहा उसे…

MORE NEWS