भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सख्त निर्देश
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने हाल ही में सभी दस इंडियन प्रीमियर लीग टीमों को आठ पेजका निर्देश जारी किया है. इसमें स्पष्ट किया गया है कि स्टेडियम, ड्रेसिंग रुम, और टीम होटलों में वेप और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि कई स्थानों पर वेपिंग की घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने दोहराया कि भारतीय कानून के तहत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेप पर प्रतिबंध है और सभी खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा.