Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर महारिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 9 विकेट दूर

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर महारिकॉर्ड, इतिहास रचने से सिर्फ 9 विकेट दूर

Bhuvneshwar Kumar IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में 24 विकेट चटका चुके हैं. भुवी के पास आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.

Written By:
Last Updated: May 18, 2026 16:10:47 IST

Mobile Ads 1x1

Bhuvneshwar Kumar IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के लिए सबसे बड़े गेमचेंजर साबित हो रहे हैं. वह अभी तक 20 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं. भुवी की शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने रविवार (18 मई) को पंजाब किंग्स को बुरी तरह हरा दिया. भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती ओवरों में पंजाब किंग्स के दोनों ओपनर्स को आउट कर पवेलियन भेज दिया.

उन्होंने पंजाब के खिलाफ 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके चलते आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया. मौजूदा आईपीएल सीजन में भुवनेश्वर कुमार अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनके सिर पर पर्पल कैप सजी हुई है. अगर भुवनेश्वर कुमार अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

भुवी के निशाने पर महारिकॉर्ड

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 2 विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अपने 24 विकेट पूरे किए. भुवी अभी तक इस सीजन 13 मैचों में 7.70 की इकॉनमी से 24 विकेट ले चुके हैं. इसी के साथ वह इतिहास रचने के करीब पहुंच गए हैं. दरअसल, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हर्षल पटेल और ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है. ये दोनों गेंदबाज एक आईपीएल सीजन में 32-32 विकेट ले चुके हैं.

भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक 24 विकेट चटका लिए हैं. अभी आरसीबी की टीम लीग स्टेज में एक मैच खेलेगी, जिसके बाद प्लेऑफ में क्वालीफायर 1 का मैच खेलेगी. अगर आरसीबी फाइनल में जाती है, तो एक और मौका मिलेगा. हालांकि अगर क्वालीफायर में हारने के बाद एलिमिनेटर में जीतकर भी आरसीबी फाइनल में पहुंच सकती है. ऐसे में देखा जाए तो आरसीबी की टीम अभी 3-4 मैच खेलने वाली है. ऐसे में भुवी के पास इन 3-4 पारियों में 9 विकेट लेकर इतिहास रचने का मौका है.

ब्रावो-हर्षल के नाम है रिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने चटकाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल 2013 में 32 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा आरसीबी के हर्षल पटेल ने साल 2021 में 32 विकेट लेकर ब्रावो की बराबरी कर ली थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भुवनेश्वर कुमार यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे.

MORE NEWS