Live TV
Search
Home > खेल > Shubman Gill vs Shai Hope: मैदान के बाद…अब सोशल मीडिया पर भिड़े गिल-शे होप! एक ‘कूल’ कमेंट से क्यों मची हलचल?

Shubman Gill vs Shai Hope: मैदान के बाद…अब सोशल मीडिया पर भिड़े गिल-शे होप! एक ‘कूल’ कमेंट से क्यों मची हलचल?

Shubman Gill vs Shai Hope: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप के बीच अब सोशल मीडिया पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. दोनों के पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

Written By:
Last Updated: October 10, 2026 11:10:10 IST

Mobile Ads 1x1

Shubman Gill vs Shai Hope: क्रिकेट के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले के बाद अब सोशल मीडिया पर भी दिलचस्प नजारा देखने को मिल रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप के इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में हैं. गिल ने जीत के बाद ‘406? Cool’ लिखा था, वहीं होप ने अपनी टीम की जीत के बाद ‘250? Cool’ कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर किया. दोनों के कैप्शन की समानता ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है.

गिल के दोहरे शतक के बाद आया था ‘406? Cool’ पोस्ट

इस कहानी की शुरुआत गुवाहाटी में खेले गए वनडे मुकाबले से हुई. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए थे. उनकी इस पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘406? Cool.’ उनके इस छोटे से कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी.\

शे होप ने ‘250? Cool’ से खींचा ध्यान

इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने भी शानदार प्रदर्शन किया. भारत के खिलाफ मुकाबले में वेस्टइंडीज को 250 रन का लक्ष्य मिला था. होप ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 102 रन बनाए और अपनी टीम को छह विकेट से जीत दिलाई. जीत के बाद होप ने इंस्टाग्राम पर मैच की तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा, ‘250? Cool.’ उनके इस पोस्ट की तुलना तुरंत गिल के कैप्शन से होने लगी. फैंस दोनों पोस्ट को एक-दूसरे के अंदाज में दिए गए जवाब के रूप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

दोनों कप्तानों के कैप्शन में समानता ने इस मुकाबले को सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना दिया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि होप ने जानबूझकर गिल के कैप्शन की नकल की या यह महज संयोग था. गिल और होप की पारियों ने अपनी-अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब दोनों के ‘कूल’ कैप्शन फैंस के बीच चर्चा में हैं. हालांकि, शुभमन गिल टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इसे दोनों के बीच सीधी भिड़ंत कहना सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:  IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

MORE NEWS