Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ENG vs PAK Test: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर क्लाइव लॉयड को छोड़ा पीछे

ENG vs PAK Test: जो रूट ने रचा इतिहास, सचिन के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर क्लाइव लॉयड को छोड़ा पीछे

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 66 रनों की पारी खेल जहां क्लाइव लॉयड को पछाड़ा, वहीं सचिन तेंदुलकर के 68 अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Written By:
Last Updated: 2026-08-20 22:31:07

Mobile Ads 1x1

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने 112 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 66 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए, लेकिन अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने बतौर कप्तान और बल्लेबाज कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए.

क्लाइव लॉयड को छोड़ा पीछे

कप्तान के रूप में जो रूट का यह 42वां 50+ (पचास या उससे अधिक) स्कोर था. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड (41 बार) को पीछे छोड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है, जिन्होंने 61 बार यह कारनामा किया है.

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:

  • ग्रीम स्मिथ- 61
  • रिकी पोंटिंग- 54 
  • एलविश (एलेन) बॉर्डर-51 
  • मिस्बाह-उल-हक-  43 
  • जो रूट- 42
  • क्लाइव लॉयड- 41 

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. सचिन के नाम टेस्ट में 68 अर्धशतक दर्ज हैं और रूट ने भी अब इतने ही अर्धशतक बना लिए हैं. खास बात यह है कि रूट ने सचिन से 33 कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया है. जहां सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 68 अर्धशतक लगाए थे, वहीं रूट ने महज 167 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर ली.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो रूट की पिछली 13 पारियां:

61(90), 75(90), 111*(108), 1(8), 8(19), 46(57), 77(145), 21(46), 18(17), 76*(76), 99*(133), 74*(48), 66(112)

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले जो रूट ने अपनी निरंतरता और बेहतरीन बल्लेबाजी से खुद को दुनिया के महानतम बल्लेबाजों की सूची में स्थापित कर लिया है.

मैच का हाल

बात अगर मुकाबले की करें तो पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 171 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने 61 और इमाम-उल-हक ने 42 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-5 विकेट चटकाए.

MORE NEWS