Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Manav Suthar: 93 साल बाद हुआ कुछ ऐसा! गॉल में गदर मचाकर ये ‘महा-रिकॉर्ड’ बनाने वाले एकमात्र भारतीय स्पिनर बने मानव सुथार

Manav Suthar: 93 साल बाद हुआ कुछ ऐसा! गॉल में गदर मचाकर ये ‘महा-रिकॉर्ड’ बनाने वाले एकमात्र भारतीय स्पिनर बने मानव सुथार

Manav Suthar Test Record: मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में रचा इतिहास. 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर भारत के पहले स्पिनर बने. जानिए उनका यह खास मुकाम.

Written By:
Last Updated: August 20, 2026 16:56:21 IST

Mobile Ads 1x1

राजस्थान के 24 वर्षीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने 19 अगस्त को क्रिकेट इतिहास में एक नया मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने 93 साल पुराने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. मानव सुथार भारत के पहले ऐसे स्पिनर और इतिहास के दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने घरेलू और विदेशी दोनों डेब्यू टेस्ट मैचों में 5-5 विकेट हासिल किए हैं.

डेब्यू मैच में दिखाया शानदार प्रदर्शन

मानव ने अपने रेड-बॉल (टेस्ट) करियर की शुरुआत 6 जून 2026 को मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ की थी. अपने इस पहले ही घरेलू टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ गॉल (Galle) में 15 से 19 अगस्त तक खेले गए मैच में अपना पहला विदेशी टेस्ट खेलने का मौका मिला. इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके. श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 76 रन देकर 4 विकेट लिए और दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए.

मोहम्मद निसार के 93 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

मानव सुथार से पहले यह कारनामा सिर्फ तेज गेंदबाज मोहम्मद निसार ने किया था. भारत के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेलने वाले निसार ने 25 जून 1932 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर अपना डेब्यू टेस्ट खेला था. उस मैच की पहली पारी में 90 रन देकर 5 विकेट लेकर वह भारत के लिए टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. इसके बाद, 15 दिसंबर 1933 को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले घरेलू टेस्ट में भी उन्होंने 90 रन देकर 5 विकेट लिए थे. पिछले 93 सालों में कई गेंदबाजों ने अपने होम या अवे डेब्यू में 5 विकेट लिए, लेकिन निसार और सुथार के अलावा कोई भी दोनों मौकों पर यह कमाल नहीं कर पाया.

श्रीलंका की धरती पर बनाया नया रिकॉर्ड

गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट लेने के साथ ही मानव सुथार ने रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में अपनी जगह बना ली है. वह श्रीलंका में किसी एक टेस्ट पारी में 6 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

इतना ही नहीं, इस मैच में मानव ने कुल 54.2 ओवरों में 131 रन देकर 10 विकेट चटकाए. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है. उन्होंने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 में गॉल में ही 153 रन देकर 10 विकेट लिए थे.

MORE NEWS