Live TV
Search
Home > खेल > नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल की SAI से शिकायत, कोच पर लगाए आरोप, बोले- ‘गाली देता है…’

नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल की SAI से शिकायत, कोच पर लगाए आरोप, बोले- ‘गाली देता है…’

भारत के कई बड़े भाला फेंक खिलाड़ियों ने कोच नवल सिंह पर गाली देने और परेशान करने का आरोप लगाया है. इनमें पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों ने इस मामले की लिखित शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से की है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 17, 2026 20:33:25 IST

Mobile Ads 1x1

भारत के कई बड़े भाला फेंक खिलाड़ियों ने कोच नवल सिंह पर गाली देने और परेशान करने का आरोप लगाया है. इनमें पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ियों ने इस मामले की लिखित शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से की है. बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को खिलाड़ियों ने एसएआई और भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) को शिकायत भेजी थी. खिलाड़ियों का कहना है कि नवल सिंह अक्सर गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं और खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते.

सुमित अंतिल ने कहा कि उन्होंने कई बार कोच को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. सुमित ने कहा, “मैं हमेशा विवादों से दूर रहता हूं, लेकिन अब बहुत हो गया था. मैंने उन्हें कई बार समझाया, लेकिन यह पहली बार नहीं था. वह शराब पीकर रिकॉर्डिंग भेजते हैं. उनमें हमारे परिवारों के बारे में भी गलत बातें होती हैं. बड़े मुकाबलों से पहले वह अक्सर ऐसा करते हैं.”

गलत बातें करते हैं नवल

रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों ने अपनी शिकायत के साथ कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी हैं. इनमें नवल सिंह कथित तौर पर नीरज चोपड़ा, सुमित अंतिल, नवदीप सिंह, संदीप चौधरी और पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के बारे में भी गलत बातें करते सुनाई दे रहे हैं. सुमित ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले इस मामले की जानकारी एसएआई के अधिकारियों को दी थी. इसके बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सुमित इसके लिए तैयार नहीं हुए.

नीरज ने क्या लिखा

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में नीरज चोपड़ा भी सुमित के साथ हैं. नीरज ने भी एसएआई को भेजे गए ईमेल में खिलाड़ियों का समर्थन किया और कोच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नीरज ने लिखा, “मैं अपने साथी खिलाड़ियों की बात से पूरी तरह सहमत हूं और इस मामले में सख्त कार्रवाई चाहता हूं.” नीरज का कहना है कि खेल में सम्मान और अनुशासन होना चाहिए. उनके मुताबिक कोच की बातें गलत और शर्मनाक हैं. सुमित अंतिल ने यह भी कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक नवल सिंह के खिलाफ कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है.

MORE NEWS