Ryan Ten Doeschate Joins KKR: भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ने के महज 24 घंटे के अंदर रयान टेन डोशेट (Ryan Ten Doeschate) को नई नौकरी मिल गई है. रयान टेन डोशेट को कोलकाता नाइट राइडर्स में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें केकेआर स्पोर्ट्स में टैलेंट एक्विजिशन और हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी के पद पर नियुक्त किया गया है.
नाइट राइडर्स ने एक प्रेस रिलीज जारी कहा, ‘रयान नाइट राइडर्स नेटवर्क में स्काउटिंग, टैलेंट एक्विजिशन, टीम प्लानिंग और परफॉर्मेंस रिव्यू की जिम्मेदारी में दिखेंगे.’ रयान टेन डोशेट आईपीएल के अलावा सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए सहायक कोच के रूप में भी काम करेंगे.
क्या बोले रयान टेन डोशेट?
नाइट राइडर्स से जुड़े के बाद रयान टेन डोशेट ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ वापस आकर मैं बहुत उत्साहित हूं. हमारी वैश्विक फ्रेंचाइजी में कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ मिलकर काम करने, हमारी स्काउटिंग को मजबूत करने और एक लॉन्ग टाइम क्रिकेट रणनीति बनाने का यह एक अनूठा अवसर है.’
Welcome home, Tendo 💜🥺 pic.twitter.com/Ut7hWqMAsA
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) July 29, 2026
KKR से पुराना नाता
बता दें कि रयान टेन डोशेट का कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुराना नाता रहा है. वह एक खिलाड़ी और कोच के तौर पर आईपीएल में केकेआर के लिए खेल चुके हैं. रयान टेन डोशेट साल 2011 में केकेआर में शामिल हुए थे. वह साल 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा भी रहे हैं. इसके अलावा वह साल 2022 में कोचिंग स्टाफ के तौर पर केकेआर से जुड़े थे. साल 2024 में में वह आईपीएल जीतने वाली केकेआर की टीम के साथ मौजूद थे.
टीम इंडिया का क्यों छोड़ा साथ?
रयान टेन डोशेट ने मंगलवार यानी 28 जुलाई को ही भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दिया है. हालांकि बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 तक बढ़ाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इसे ठुकरा दिया.