Live TV
Search
Home > क्रिकेट > VIDEO: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तो स्टैंड्स में खुशी से झूमे पिता, सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

VIDEO: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तो स्टैंड्स में खुशी से झूमे पिता, सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर इतिहास रच दिया. शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Written By:
Last Updated: May 30, 2026 16:43:55 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Video: IPL 2026 में क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया. गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की जीत के हीरो रहे. गुजरात टाइटंस की टीम 215 रनों का टारगेट चेज कर रही थी. इस दौरान शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर 104 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह शुभमन गिल (Shubman Gill) के आईपीएल करियर का 5वां शतक है, जिसे देख स्टैंड्स में बैठे उनके पिता खुशी से झूम उठे. शुभमन गिल ने जब अपना शतक पूरा किया, तो उनके पिता स्टैंड्स में अनोखे अंदाज में बेटे की सेंचुरी सेलिब्रेट करते दिखाई दिए. उनके सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

गिल के पिता का जोरदार सेलिब्रेशन

शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान गिल के पिता स्टैंड्स में अनोखे जोशीले अंदाज में सेलिब्रेट करते नजर आए. गिल के पिता ने सीट से खड़े होकर अपनी जांघ पर हाथ मारकर खुशी जाहिर की. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. शुभमन गिल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिसने प्लेऑफ में शतक लगाया है. इसके अलावा गिल आईपीएल प्लेऑफ में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. शुभमन गिल के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

गिल की टीम फाइनल में पहुंची

क्वालीफायर-2 मैच की बात करें, तो इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने 38 रनों का योगदान किया. इसके दम पर राजस्थान ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 215 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी गुजरात की टीम 18.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया. गुजरात की ओर से साईं सुदर्शन ने 58 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 104 रन बनाए. इसके दम पर गुजरात ने 7 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली. अब गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल का मैच खेला जाएगा.

MORE NEWS