Watch Video: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अपनी जगह बनाने के लिए पसीना बहाते हैं लेकिन कभी-कभी मैदान के बाहर की चर्चाएं उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर देती हैं. कुछ ऐसा ही हुआ भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के साथ. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के दौरे के दौरान ड्रेसिंग रूम की कथित बातें लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं. देखते ही देखते सरफराज खान का नाम भी इस विवाद से जुड़ गया. जब वह फ्लाइट से उतरे तो उनके फोन पर कॉल और मैसेज की बाढ़ आ चुकी थी. हर कोई उनसे इसी मामले पर जवाब मांग रहा था.
इस पूरे घटनाक्रम ने सरफराज को अंदर तक परेशान कर दिया. उन्होंने बताया कि अचानक सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को देखकर उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किससे बात करें और किस पर भरोसा करें. उनके लिए यह सिर्फ एक क्रिकेट विवाद नहीं था बल्कि परिवार के लिए भी बेहद मुश्किल दौर बन गया था.
एक खबर ने खड़ा कर दिया सवालों का तूफान
सरफराज के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में किसी तरह की ऐसी घटना हुई ही नहीं थी जैसा सोशल मीडिया पर बताया जा रहा था. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वास्तव में ऐसा कुछ हुआ होता, तो उन्हें इंडिया A में वापस भेजा जा सकता था या श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी का मौका कैसे मिलता? आखिर यह खबर किसने और किस आधार पर फैलाई? यह सवाल उन्हें लगातार परेशान कर रहा था.
🚨 Sarfraz Khan talking about on Dressing Room leaks in BGT Tour 🚨 “I just landed from the flight. Suddenly, I started receiving calls and message. This started trending on social media. Suddenly the news came in. I was very hurt. If I should talk to whom ? Who should I talk to ? Who shouldn’t ?”. “Although there was nothing like that and if something like that had happened then I would have returned to India A & return in team India tour of Sri Lanka. So who said on social media and how ? It bad time for our family”. “If you cannot spoil the work then spoil it’s name and the work will get spoiled automatically”. “I actually received the first call of Gautam Gambhir sir after two days. He told me, Sarfraz, This is all nonsense. It’s all about politics. Don’t get involved in this. And there is nothing like that. Just focus on cricket. Just focus on Cricket. I said sir, I will understand. He also spoke to my father. He said that you should discuss all the things. Don’t worry Sarfraz is a good cricketer. First of all, he called me and said all this stuff is useless. Pay attention to this”.
— VIKAS (@Vikas662005) November 20, 2026
‘काम नहीं बिगाड़ सकते तो नाम खराब कर दो’
इस पूरे विवाद पर अपना दर्द बयां करते हुए सरफराज ने एक ऐसी बात कही, जो उनके मन की तकलीफ जाहिर करती है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी के काम को खराब नहीं कर सकते, तो उसका नाम खराब कर दीजिए; काम अपने आप खराब हो जाएगा.’ उनके इस बयान से साफ झलकता है कि सोशल मीडिया पर फैली चर्चाओं ने उन्हें कितना आहत किया था.
जब गौतम गंभीर ने फोन कर संभाला
इस मुश्किल वक्त में सरफराज को टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का साथ मिला. क्रिकेटर ने बताया कि घटना के करीब दो दिन बाद गंभीर का उन्हें पहला फोन आया. गंभीर ने बातचीत में साफ कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें बकवास हैं और यह सब राजनीति का हिस्सा है. उन्होंने सरफराज को सलाह दी कि इन बातों में पड़ने के बजाय अपने क्रिकेट पर ध्यान दें. सरफराज ने बताया कि गंभीर ने उनके पिता से भी बात की और परिवार को चिंता न करने के लिए कहा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरफराज एक अच्छे क्रिकेटर हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा पर ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: UP Crime: साली से थे अवैध संबंध, फिर दूसरी लड़की से तय हुई शादी… विरोध करने पर कर दी हत्या!