‘Ramayana: Rise of a Legend’ box office collection day 16: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है. शुक्रवार, 20 नवंबर को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 880.05 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,051.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. हिंदी भाषा में फिल्म ने 13,322 शोज के जरिए 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, मलयालम वर्जन ने 1.75 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.10 करोड़ रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 1 करोड़ रुपये की कमाई की. तेलुगु वर्जन से फिल्म को 45 लाख रुपये मिले. पांचों भाषाओं को मिलाकर शुक्रवार को फिल्म के कुल 15,497 शोज हुए. हालांकि, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फिल्म की कमाई में 15.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को फिल्म ने 19.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1574 करोड़ रुपये के पार
‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ का जलवा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है. फिल्म विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार को फिल्म ने विदेशों में 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 523 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है.फिल्म की कुल वैश्विक कमाई में भारतीय बाजार की हिस्सेदारी 66.8 प्रतिशत है, जबकि विदेशी बाजारों से 33.2 प्रतिशत कमाई हुई है.
पहले और दूसरे हफ्ते में कितनी हुई कमाई?
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 564.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस दौरान इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये रहा.वहीं, दूसरे हफ्ते यानी 9वें से 15वें दिन के बीच फिल्म ने 299.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस अवधि में इसका ग्रॉस कलेक्शन 357.10 करोड़ रुपये रहा.तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अब तक 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसका ग्रॉस कलेक्शन 19.45 करोड़ रुपये है.फिल्म ने शुक्रवार को अनुमानित 7,56,652 टिकट बेचे. इसके साथ ही अब तक कुल टिकट बिक्री का आंकड़ा 3,56,51,737 तक पहुंच गया है.
किस भाषा में कितनी हुई कमाई?
हिंदी वर्जन का कुल भारतीय नेट कलेक्शन में 76.1 प्रतिशत योगदान है. इसके बाद कन्नड़ की हिस्सेदारी 8.1 प्रतिशत और तेलुगु की 6.2 प्रतिशत है. मलयालम और तमिल की हिस्सेदारी 4.8-4.8 प्रतिशत रही.
शुक्रवार को किस भाषा में सबसे ज्यादा रही ऑक्यूपेंसी?
शुक्रवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी के मामले में मलयालम वर्जन सबसे आगे रहा. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 45.1 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके बाद तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 38.9 प्रतिशत और कन्नड़ की 32 प्रतिशत रही.वहीं, हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 15.4 प्रतिशत और तेलुगु की 18.2 प्रतिशत दर्ज की गई.हिंदी 3D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 21.35 प्रतिशत रही. इसके मॉर्निंग शोज में 8.62 प्रतिशत, दोपहर में 19.23 प्रतिशत, शाम में 25 प्रतिशत और नाइट शोज में 32.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.तमिल 3D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 48.94 प्रतिशत रही. इसके नाइट शोज में दर्शकों की मौजूदगी 60.89 प्रतिशत तक पहुंच गई. वहीं, तेलुगु 2D वर्जन की ऑक्यूपेंसी 14.15 प्रतिशत और कन्नड़ 2D वर्जन की 16.72 प्रतिशत रही.तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की करोड़ों में कमाई जारी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में रणबीर कपूर और यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है.