<

WPL 2026: हनी सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडीज तक, WPL ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का जमावड़ा; जानें कब और कहां देखें

Women Premier League 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा, जिसमें पांच टीमों के बीच 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा.

Women’s Premier League 2026:  ढोल की थाप, रोशनी की चमक और हजारों दिलों की धड़कनों के बीच एक नया रोमांच दस्तक देने वाला है. विमेंस प्रीमियर लीग अपने चौथे सीजन की शुरुआत एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ करने जा रही है, जहां मैदान पर बल्ला-गेंद की टक्कर से पहले स्टेज पर सितारों की चमक नजर आएगी. डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहले मुकाबले से पहले नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम म्यूजिक, डांस और ग्लैमर से सराबोर होने वाला है. तो चलिए जानते हैं कि विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कब और कहां देखा जा सकते हैं.

कब और कहां देखें ओपनिंग सेरेमनी?

WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार, 9 जनवरी को डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगी. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ओपनिंग मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले से पहले एंटरटेनमेंट का शानदार शो शाम 6:30 PM बजे शुरू होने की उम्मीद है. फैंस इस सेरेमनी को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध है.

सितारों से सजी शाम

इस सीजन का माहौल बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कई बड़े नामों को मंच पर उतारने की तैयारी की है. मशहूर गायक यो यो हनी सिंह और फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण होंगी, जो अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों में जोश भर देंगी. जैकलीन का नृत्य खेल जगत में महिलाओं के आत्मविश्वास और साहस का उत्सव मनाता हुआ नजर आएगा. इसके अलावा मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ संधू की खास मौजूदगी इस शाम में और भी ग्लैमर जोड़ देगी.

टूर्नामेंट की झलक

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा, जिसमें पांच टीमों के बीच 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 5 फरवरी को वडोदरा में होगा.

WPL 2026 का पूरा शेड्यूल

  1. 9 जनवरी, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु, नवी मुंबई
  2. 10 जनवरी, यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  3. 10 जनवरी, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  4. 11 जनवरी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  5. 12 जनवरी, रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्ज, नवी मुंबई
  6. 13 जनवरी, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  7. 14 जनवरी, यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  8. 15 जनवरी, मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज, नवी मुंबई
  9. 16 जनवरी, रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  10. 17 जनवरी, यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
  11. 17 जनवरी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु, नवी मुंबई
  12. 19 जनवरी, गुजरात जायंट्स बनाम रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु, वडोदरा
  13. 20 जनवरी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  14. 22 जनवरी, गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, वडोदरा
  15. 24 जनवरी, रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  16. 26 जनवरी, रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  17. 27 जनवरी, गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  18. 29 जनवरी, यूपी वॉरियर्ज बनाम रॉयलचैलेंजर्सबेंगलुरु, वडोदरा
  19. 30 जनवरी, गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  20. 1 फरवरी, दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, वडोदरा
  21. 3 फरवरी, एलिमिनेटर, वडोदरा
  22. 5 फरवरी, फाइनल, वडोदरा

WPL 2026 की सभी टीमों के स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे.

गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी.

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, आशा शोभना, डिआंड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, सुमन मीना, जी त्रिशा, प्रतिका रावल, चार्ली नॉट.

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, मार्जियन कप्प, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वार्ड्ट, चिनेले हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, अलाना किंग.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST