Bihar Girl Child Rape Case: बिहार (Bihar News) के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक चचेरे भाई ने साढ़े तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि आरोपी 15 साल का लड़का है. उसने बच्ची के साथ बेहद क्रूरता की, जिसकी वजह से उसके प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म हो गया. बताया जा रहा है कि इस जघन्य घटना (Crime News) को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को घर ले जाकर छोड़ दिया.
आरोपी बच्ची का चचेरा भाई है. इस घटना के संबंध में बच्ची की मां ने बुधवार को कर्जा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने उस किशोर को आरोपी बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है.
पीड़ित बच्ची की मां ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर पीड़ित बच्ची का मां ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को वह राशन लेने के लिए बाहर गई थी. उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी ने बच्ची को घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया. जब वह राशन लेकर घर लौटी तो उसने देखा कि बच्ची अपनी दादी के पास बैठी है और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा है. जब मां ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने उसे चोट पहुंचाई थी. जब मां शिकायत करने के लिए आरोपी के घर ग तो उसके परिवार वालों ने बच्ची के इलाज का खर्च उठाने का वादा किया. इसके बाद वह बच्ची को मड़वन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
एसआई श्वेता कुमारी ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर एसआई श्वेता कुमारी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एफएसएल की टीम द्वारा जांच कराई गई है. प्रभारी थानेदार कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.