Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar News: छठ का प्रसाद बना काल! पूजा से पहला जूठा किया प्रसाद, मां ने ही कर दिया मासूम का कत्ल

Bihar News: छठ का प्रसाद बना काल! पूजा से पहला जूठा किया प्रसाद, मां ने ही कर दिया मासूम का कत्ल

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक मां अपनी ही मासूम बच्ची की जिंदगी के लिए काल बन गई. 4 साल की बच्ची ने छठ का प्रसाद बनाते समय जूठा कर दिया, तो उसकी मां ने उसको इतना पीटा कि बच्ची की मौत हो गई.

Written By:
Published: November 16, 2026 14:22:37 IST
Last Updated: November 16, 2026 14:22:37 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मां और बच्चे के रिश्ते को लेकर हर किसी को झकझोर दिया है. जिस छठ पूजा में परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र के लिए सूर्य देव से प्रार्थना की जाती है, उसी पर्व के प्रसाद को लेकर एक परिवार में ऐसी घटना हो गई कि चार साल की मासूम की जान चली गई. आरोप है कि बच्ची ने प्रसाद के लिए तैयार पकवान को जूठा कर दिया था. इसी बात पर मां का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी ही बेटी की पिटाई कर दी.

प्रसाद को लेकर शुरू हुआ विवाद

मामला समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव का है. यहां वार्ड संख्या 12 में रहने वाले राजू पासवान की चार वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी छठ पूजा के दौरान घर में मौजूद थी. परिवार में पर्व की तैयारियां चल रही थीं. प्रसाद के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे. इसी बीच बच्ची से प्रसाद का एक पकवान जूठा हो गया. बताया जा रहा है कि यह देखकर उसकी मां रीना कुमारी नाराज हो गई. आरोप है कि गुस्से में उसने सुहानी की पिटाई कर दी. घर में हुई इस घटना के कुछ समय बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

सुहानी की हालत खराब होती देख परिवार के लोग घबरा गए. बिना देर किए उसे इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. परिजनों को उम्मीद थी कि डॉक्टरों के इलाज से बच्ची ठीक हो जाएगी लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पूसा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

MORE NEWS