Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > बेरहम हुआ सिस्टम! कांपते कदम, हाथ में ड्रिप… फिर भी हाजिरी देने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका

बेरहम हुआ सिस्टम! कांपते कदम, हाथ में ड्रिप… फिर भी हाजिरी देने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका

Viral Video: बिहार के कटिहार में सिस्टम की संवेदनहीनता का मामला सामने आया, जहां बीमार होने के बावजूद एक आंगनबाड़ी सेविका को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए हाथ में ड्रिप लगाकर केंद्र पहुंचना पड़ा. इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: April 26, 2026 10:38:21 IST

Mobile Ads 1x1

बिहार से एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया है. बीमार आंगनबाड़ी सेविका को अपनी हालत साबित करने के लिए हाथ में ड्रिप लगाकर केंद्र पहुंचना पड़ा. क्योंकि अधिकारी को यकीन नहीं हो रहा था कि वह बीमार है. अब इस वायरल वीडियो ने सिस्टम की क्रूरता को उजागर किया है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो  में एक बीमार महिला दिख रही है, जो आंगनबाड़ी सेविका है. उसके हाथ में ड्रिप लगा हुआ और उसकी हालत देखकर लग रहा है कि वह चलने में भी असमर्थ हैं, क्योंकि बीमारी के कारण उसके पैर कांप रहे हैं. बगल में उसका साथ एक युवक दे रहा है. बताया जा रहा है कि उसने जब छुट्टी मांगी, तो अधिकारी को यकीन नहीं हुआ कि वह बीमार है. इसलिए महिला को अपनी बीमारी साबित करने के लिए इस बीमारी हालत में अटेंडेंस (हाजिरी) लगाने जाना पड़ा. यह वीडियो सिस्टम की क्रूरता और बेरहम इंसानियत को दिखाता है.

भड़के नेटिजंस

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग भड़कते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि लोगों की इंसानियत मर चुकी है. वहीं एक और यूजर ने बोला कि अफसरसाही भी कोई चीज है याद रखो गोरे अंग्रेज गये हैं नियम कानून वही हैं फर्क इतना है कि अब अंग्रेज काले हैं. इसके अलावा अन्य लोग कह रहे हैं कि ये पूरा सिस्टम ही बेकार हो गया है. कुछ लोग सरकार को भी भला-बुरा कह रहे हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: मुंह बांधकर आया और घोंप दिया चाकू: बुकिंग पर जा रहे केटरर के साथ खौफनाक वारदात, पुलिस खंगाल रही CCTC फुटेज!

MORE NEWS