Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bihar Viral Video: आस्था के आंगन में नंगा नाच! काली पूजा के नाम पर पूरी रात कमर लचकाती रहीं बार बालाएं

Bihar Viral Video: आस्था के आंगन में नंगा नाच! काली पूजा के नाम पर पूरी रात कमर लचकाती रहीं बार बालाएं

Bihar Dance Viral Video: बिहार के कटिहार में पंडाल में मां काली की प्रतिमा के साए में बार बालाओं ने भोजपुरी के द्विअर्थी और फूहड़ गानों पर जमकर ठुमके लगाए. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे और डांस का लुत्फ उठा रहे थे.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 17, 2026 20:12:30 IST

Mobile Ads 1x1

Katihar Viral Video: मर्यादा की सीमाएं टूट जाएं और आस्था के मंच पर अश्लीलता का बाजार सज जाए, तो समझ लीजिए कि समाज की नैतिकता आईसीयू में है. बिहार के कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है, जिसने धार्मिक आयोजन की पवित्रता को तार-तार कर दिया है. मर्वतपुर पंचायत के सिहपुर रेल गेट के पास ‘पहली बैशाख’ के उपलक्ष्य में मां काली की पूजा का भव्य आयोजन किया गया था. लेकिन, भक्ति की बयार बहने के बजाय यहां पूरी रात ‘हुस्न और गानों’ का नंगा नाच चलता रहा.

पंडाल में मां काली की प्रतिमा के साए में बार बालाओं ने भोजपुरी के द्विअर्थी और फूहड़ गानों पर जमकर ठुमके लगाए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं, लेकिन न तो आयोजन समिति को कानून का डर था और न ही मर्यादा का ख्याल.

पूरी रात चलता रहा तमाशा

सिहपुर रेल गेट जैसे सार्वजनिक स्थान पर पूरी रात यह तमाशा चलता रहा, पर ‘आजमनगर थाना’ की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? या फिर सब कुछ जानकर भी आंखें मूंद ली गईं?

स्थानीय प्रबुद्ध लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि पूजा समितियों को भक्ति और शक्ति के प्रतीक मां काली के उत्सव को इस तरह ‘बार’ में तब्दील करने का हक किसने दिया?

अब पुलिस की ओर से कार्रवाई का इंतजार

यह वायरल वीडियो अब पुलिस प्रशासन के इकबाल को चुनौती दे रहा है. देखना यह है कि आजमनगर पुलिस इस अश्लीलता के ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई करती है या फिर अगले साल फिर इसी तरह मर्यादा की धज्जियां उड़ने का इंतजार किया जाएगा.

बता दें यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले बिहार में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पूजा या किसी विशेष अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और फिर बारा बालाओं से अश्लील डांस कराए जाते हैं.

MORE NEWS