Caught on CCTV: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जनकपुर इलाके में एक घर में अचानक तीन भालू घुस आए. दरअसल, भोजन की तलाश में निकले तीन भालू एक रिहायशी इलाके में पहुंच गए और मौका मिलते ही एक घर के अंदर घुस गए. इसके बाद घर में जो हुआ, वह सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में तीन भालू एक घर के अंदर घूमते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि तीनों भोजन की तलाश में रिहायशी इलाके तक पहुंच गए थे. इसके बाद वे एक घर में दाखिल हो गए.
घर के अंदर भालुओं ने क्या किया?
घर के अंदर पहुंचते ही भालुओं ने वहां रखे बर्तनों के आसपास सूंघना और खाने की चीजें तलाशना शुरू कर दिया. वीडियो में उनकी गतिविधियां देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें घर के अंदर खाने की कोई चीज मिलने की उम्मीद थी. तीनों भालू बिना किसी जल्दबाजी के घर के अंदर इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान दो कुत्ते वहां आ गए और शोर मचाने लगे.
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के जनकपुर इलाके में उस वक्त लोगों में दहशत फैल गई, जब खाने की तलाश में तीन भालू रिहायशी इलाके में पहुंच गए। भालुओं ने एक घर में घुसकर खाने की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान वे घर में रखे बर्तनों में भी भोजन तलाशते नजर आए। अचानक भालुओं को घर के अंदर देखकर परिवार के लोग डर गए और खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर के भीतर चले गए। तीनों भालुओं की यह पूरी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सामने आया है।
— Jaydas Manikpuri (@JayManikpuri2) November 20, 2026
परिवार में मची घबराहट
घर के अंदर अचानक तीन जंगली भालुओं को देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए. स्थिति ऐसी थी कि सामने जाना भी खतरे से खाली नहीं था. परिवार के लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर के भीतर ही शरण ली. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने भालुओं की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड कर ली. अब यही फुटेज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. तीन भालुओं को एक साथ घर के अंदर घूमते और बर्तनों में भोजन तलाशते देख लोग हैरान हैं.जनकपुर में हुई इस घटना ने रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: मेडिकल स्टोर में घुसे लुटेरे, हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गया मालिक, कुर्सी उठाकर दौड़ाया, देखें वीडियो