Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Traffic Advisory: BRICS Summit से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार! 3 दिन तक 35 रास्तों पर पाबंदी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

Delhi Traffic Advisory: BRICS Summit से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार! 3 दिन तक 35 रास्तों पर पाबंदी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

Delhi Traffic Advisory 11-13 September: BRICS Summit के चलते 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में करीब 35 रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा. रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों को भी खास सावधानी बरतनी होगी. जानें किन रास्तों पर पड़ेगा असर और क्या है ट्रैफिक पुलिस की पूरी एडवाइजरी...

Written By:
Last Updated: September 10, 2026 13:45:38 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Traffic Advisory 11-13 September: अगर आप अगले तीन दिन तक दिल्ली में ऑफिस या किसी काम से घर से निकलने की तैयारी में हैं, तो अपने रूट पर एक नजर जरूर डाल लें. राजधानी में होने वाले BRICS Summit 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिसका असर आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ने वाला है. 11 से 13 सितंबर के बीच कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान अचानक रूट डायवर्ट भी हो सकते हैं. 

ऐसे में रोजाना ऑफिस, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए बिना ट्रैफिक अपडेट देखे निकलना परेशानी बढ़ा सकता है. गुरुवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कुछ जरूरी निर्देश और वैकल्पिक रास्ते बताए हैं. 

इसके साथ ही, गुरुवार (10 सितंबर) की रात 7:45 बजे से 10:00 बजे तक फुल कारकेड रिहर्सल (मॉक ड्रिल) तय की गई है. इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अपनी प्लानिंग करने की सलाह दी गई है.

आखिर किन इलाकों में ज्यादा असर पड़ेगा और किन रास्तों से सफर करना बेहतर रहेगा, आइए जानते हैं…

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा असर

समिट के दौरान दिल्ली की 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांति पथ, नीती मार्ग, पृथ्वीराज रोड और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं.

22 जगह बनाए गए डायवर्जन प्वाइंट

शहर भर में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए 22 मुख्य डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं. इनमें प्रमुख हैं:

  • डॉक्टर दिनेश नंदिनी डालमिया चौक
  • राम चरण अग्रवाल चौक
  • मीर दर्द चौक
  • केजी मार्ग/आउटर सर्किल (कनॉट प्लेस)
  • जनपथ/कनॉट प्लेस
  • पटेल चौक
  • आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
  • धौला कुआँ फ्लाईओवर और मोती बाग फ्लाईओवर
  •  लोधी रोड और मंदिर हाउस

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ते

1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

रूट A: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → बुलेवार्ड रोड → रानी झांसी मार्ग → डीबीजी रोड → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस.

रूट B: आश्रम चौक → रिंग रोड → राजघाट → जेएलएन मार्ग.

रूट C: वंदे मातरम मार्ग → डॉ. आंबेडकर मार्ग → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्किल, सीपी.

2. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

रूट A: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → रिंग रोड → हनुमान मंदिर → एस.पी. मुखर्जी मार्ग.

रूट B: आश्रम चौक → रिंग रोड → राजघाट → हनुमान मंदिर → एस.पी. मुखर्जी मार्ग.

रूट C: वंदे मातरम मार्ग → डॉ. आंबेडकर मार्ग → रानी झांसी मार्ग → रानी झांसी फ्लाईओवर → बुलेवार्ड रोड → लोथियन मार्ग.

3. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

रूट A: एम्स → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड.

रूट B: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → रिंग रोड → राजघाट → आश्रम चौक → मथुरा रोड.

आईजीआई एयरपोर्ट जाने के लिए क्या करें?

ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सख्त सलाह दी है. अगर सड़क मार्ग से जा रहे हैं, तो इन रास्तों का उपयोग करें:

गुरुग्राम से (टर्मिनल 3/2): NH-48 → राव गजराज सिंह मार्ग → ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड → UER II → सर्विस रोड → T3 टर्मिनल रोड.

द्वारका से: सेक्टर-22 द्वारका रोड → UER II (T3 के लिए नई टनल) का प्रयोग करें.

नई दिल्ली और साउथ दिल्ली से: रिंग रोड → एम्स चौक → मोती बाग चौक → आरटीआर मार्ग → शंकर विहार फ्लाईओवर के नीचे से → संजय टी-पॉइंट → सर्विस रोड NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर → रंगपुरी → T-3 रोड.

नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली से: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → रानी झांसी फ्लाईओवर → रोहतक रोड → पंजाबी बाग चौक → राजा गार्डन → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका रोड → UER-II से NH-48 सर्विस रोड होते हुए T3.

मेट्रो सेवा रहेगी चालू, इन बातों का रखें ध्यान

  • एडवाइजरी के मुताबिक, मेट्रो की सेवाएं सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी. 
  • वीआईपी मूवमेंट के दौरान बसों के रूट बदले जा सकते हैं. टैक्सियों और ऑटो को प्रतिबंधित सड़कों के किनारे खड़े होने की अनुमति नहीं होगी.
  • एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के प्राथमिकता दी जाएगी.
  • दिल्ली से बाहर जाने वाले या केवल गुजरने वाले कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
  • नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में गाड़ियों की पार्किंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

MORE NEWS