Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi School Guidelines: बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जान लें ये गाइडलाइंस, सरकार ने बताया- क्या करें पैरेंट्स

Delhi School Guidelines: बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जान लें ये गाइडलाइंस, सरकार ने बताया- क्या करें पैरेंट्स

Delhi School Guidelines: बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए दिल्ली में सत्तासीन रेखा गुप्ता सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-25 10:04:20

Mobile Ads 1x1

Delhi School Guidelines: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच तेज धूप, गर्मी के साथ लू ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है. भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसी गर्मी के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने हीट एक्शन प्लान मीटिंग में कई अहम निर्देश दिए हैं. इसके तहत 2 मई, 2026 को दिल्ली के सभी स्कूलों को IMD द्वारा जारी हीट वेव एक्शन प्लान के अनुसार, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय को अपनी कम्प्लायंस रिपोर्ट जमा करनी होगी. उन्होंने कहा कि हर बच्चा हमारे लिए बहुत ज़रूरी है. ऐसे में सरकार ने गर्मियों में बच्चों के लिए अलग गाइडलाइंस जारी की हैं.

45-60 मिनट में बजेगी घंटी

नई गाइडलाइंस के अनुसार, बच्चों को पानी पीने के लिए हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाई जाएगी, जिससे वो हाइड्रेटेड रह सकें.

धूप में नहीं होगी असेंबली

दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि स्कूलों में धूप वाली जगहों पर असेंबली नहीं होगी. 

कॉटन के कपड़ों में भेजें पैरेंट्स

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेरेंट्स से अपील की है कि वो अपने बच्चों को हल्के कॉटन के कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें. 

नियमों के उल्लंघन पर कर सकते हैं शिकायत

रेखा गुप्ता ने पैरेंट्स से यह भी कहा है कि अगर इन स्कूलों में दिशा-निर्देशों के साथ गर्मी से जुड़े इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो कृपया हमें बताएं.

आउटडोर गतिविधियां नहीं होगी

गर्मी के चलते स्कूलों में असेंबली नहीं होगी और अगर होगी तो धूप वाली जगह पर नहीं कराई जाएगी. इसके अलाव खेलकूद और अन्य बाहरी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी. अगर करना जरूरी हुआ तो बहुत कम समय के लिए छायादार स्थान पर कराई जाएगी. 

स्कूल ड्रेस में छूट!

स्कूलों में आने वाले छात्रों को हल्के रंग के सूती कपड़े की सलाह दी गई है. अधिक गर्मी की स्थिति में टाई न पहनने और कैनवस के जूते पहनने की छूट दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें:- Uttar Pradesh School Opening Timings: यूपी में सरकार ने बदल दिया स्कूलों का टाइमिंग, यहां करें नोट

स्कूल में दी जाएगी ORS के बारे में जानकारी

यहां पर बता दें कि स्कूलों में गर्मी से बचने के उपाय बताए जाएंगे. इसके अलावा ORS घोल की जरूर और फायदों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा. 

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है. IMD ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के आसपास घर से निकलने से बचने की सलाह दी है. 

MORE NEWS