Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी को पहले भी काफी पसंद किया गया था. वहीं अब दोनों हैवान में साथ नजर आ रहे हैं. इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है, जहां दोनों की परफॉर्मेंस को वाइल्ड बताया जा रहा है.
हैवान रिव्यू
Haiwaan Movie Review: अक्षय कुमार को बॉलीवुड का ऐसा एक्टर माना जाता है, जो हर तरह की कहानी में खुद को ढालने की कोशिश करते हैं. कभी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हैं तो कभी गंभीर किरदार में चौंका देते हैं. अब एक बार फिर खिलाड़ी कुमार कुछ ऐसा लेकर आ रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए बिल्कुल अलग अनुभव हो सकता है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Haiwaan’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है. खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं और दोनों को एक साथ देखना अपने आप में काफी दिलचस्प होने वाला है.
‘Haiwaan’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पहले भी दर्शकों को अलग-अलग तरह की फिल्में दे चुकी है. इस बार दोनों जिस जॉनर में साथ आए हैं, उसे लेकर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म से जुड़ी इनसाइड रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय और सैफ ने अपने किरदारों के लिए काफी अलग अंदाज अपनाया है. दोनों की परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है. खासकर अक्षय का किरदार उनके अब तक के कई किरदारों से बिल्कुल अलग नजर आ सकता है.
फिल्म को लेकर सामने आ रही चर्चाओं में प्रियदर्शन के स्क्रीनप्ले की भी काफी तारीफ की जा रही है. दावा है कि कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, दर्शकों को लगातार नए मोड़ देखने को मिलेंगे. यही वजह है कि फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह सिर्फ एक आम मसाला एंटरटेनर नहीं होगी बल्कि दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कोशिश करेगी.
‘Haiwaan‘ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दर्शक सिनेमाघरों में अपनी सीट पहले से बुक कर सकते हैं. हालांकि शुरुआती स्तर पर फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रही है. वहीं अगर सामने आ रही अंदरूनी रिपोर्ट्स और चर्चाएं सही साबित होती हैं, तो रिलीज के बाद तस्वीर बदल सकती है.
ये भी पढ़ें: Anurag Kashyap: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, फिर भी नहीं मानी हार, गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान
Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…
Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…
Gold Rate Today 1 October 2026: MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.06%…
Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…
IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…