IRS Daughter Murder Case: दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में एक IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में, पुलिस ने आरोपी नौकर राहुल मीना को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए बेहद बारीकी से योजना बनाई थी.
घरवाले सुबह वाक के लिए गये थे
बुधवार की सुबह करीब 8:15 बजे दिल्ली पुलिस को इस वारदात की सूचना प्राप्त हुई. यह कॉल पीड़िता के माता-पिता द्वारा की गई थी. जानकारी के अनुसार,लड़की के मां बाप सुबह वाक के लिए घर से बाहर गए थे. जब वे करीब 8 बजे के आस पास वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी का शव घर के अंदर पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.
आरोपी लगभग 50 मिनट तक घर के अंदर
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान मिले हैं. फुटेज के अनुसार, आरोपी सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर घर में दाखिल हुआ और लगभग 7:30 बजे बाहर निकल गया.
दिल्ली पुलिस की जांच
घटना के बाद कई टीमें बनाई गई थीं और जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आया कि इस घर मे काम करने वाला घर का पुराना नौकर राहुल मीणा वारदात के दिन घर आया था. वह सुबह लगभग 7:20 बजे घर से निकलता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 15 से अधिक टीमें बनाई, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ राजस्थान के अलवर और दौसा में भी भेजा गया.
आरोपी द्वारका होटल से गिरफ्तार
आरोपी को शाम के समय द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मजबूत केस तैयार किया जाएगा. पीड़ित परिवार के अनुसार, राहुल मीणा को करीब एक साल पहले एक ऑफिस के जूनियर कर्मचारी के रेफरेंस पर रखा गया था डेढ़ महीने पहले उसी जूनियर ने नौकर को हटाने की बात कही. ऑनलाइन गेम खेलता था. अक्सर लोगों से उधार लेता था. उधार के बाद पैसे वापस नहीं करता था. इसी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था
अंजाम के बाद आरोपी ने बदले कपड़े
जांच में यह भी सामने आया है कि वरसात के बाद आरोपी ने अपने कपड़े, जिसमें पैंट और जूते शामिल थे, बदल लिए थे अलवर में भी एक वारदात को अंजाम दिया था, जिससे उसकी आपराधिक मानसिकता का संकेत मिलता है.
अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला
कैलाश हिल्स केस में इसके ऊपर दुष्कर्म और हत्या दोनों के आरोप लगाए गए हैं. ये आदतन अपराधी है इसकी सोच के बारे में पुलिस पता लगाएगी. शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी घर में ऊपर गया, जहां उसने पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से बैग में कीमती सामान भरकर वापस चला गया. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.