<

बादशाह के गाने पर बवाल; टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला में FIR, जानें क्या है विवाद?

बादशाह के नए गाने टटीरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. गाने के कुछ बोल और वीडियो को लेकर विवाद हो रहा है. इसके कारण महिला आयोग ने बादशाह को 13 मार्च को पेश होने के लिए समन जारी किया है.

Badshah Tattiri Song Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह के गाने को लेकर विवाद छिड़ गया है. इस बार वजह उनका हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी है. पंचकूला सेक्टर 20 स्थित क्राइम थाने में बादशाह के गाने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसके अलावा हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी सिंगर के खिलाफ नोटिस जारी किया है. आयोग की तरफ से समन भेजा गया है, जिसमें उन्हें 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. इस दौरान वे अपना पक्ष रखेंगे. 

जानकारी के अनुसार, टटीरी गाने के कुछ बोल, तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई है. शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. इन शब्दों से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच सकती है. 

गाने के बोल पर आपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पानीपत की सामाजिक संस्था नारी तू नारायणी की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि गाने के कुछ बोल आपत्तिजनक हैं. दरअसल गाने में एक लाइन है ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने’ इस लाइन को लेकर आपत्ति जताई जा रही है. ये महिलाओं के प्रति गलत संदेश देता है और ये समााज पर गलत असर डाल सकते हैं. 

वीडियो पर भी आपत्ति

इसके अलावा गाने की वीडियो को लेकर भी आपत्ति जताई गई है. शिकायतकर्ताओं की तरफ से कहा गया है कि वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग लड़कियां हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर नाचते हुए दिख रही हैं. इसके बाद वे स्कूल बैग फेंक रही हैं. ऐसे वीडियोज से बच्चों के लिए गलत संदेश जाता है. इस गाने को लेकर सहारण खाप की तरफ से भी आपत्ति दर्ज कराई गई है. उनका कहना है कि हरियाणवी संस्कृति और समाज से जुड़े गानों में इस तरह की चीजें नहीं दिखाई जानी चाहिए. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Russia Army Recruitment Warning: रूस में जॉब का ऑफर या मौत का जाल? भारतीयों को लेकर MEA की सख्त एडवाइजरी, गलती से भी न करें ये काम

Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…

Last Updated: October 1, 2026 11:20:22 IST

जिस मैच में रोहित ने लगाया शतक, उसे क्रिकेट नहीं मानते गौतम गंभीर! कहा-‘आपके लिए यह शानदार है लेकिन मेरे लिए…’

Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…

Last Updated: October 1, 2026 11:10:26 IST

Silver Rate Today 1 Oct 2026: चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले एक बार ये लिस्ट जरूर देख लें

Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…

Last Updated: October 1, 2026 10:45:35 IST

IND VS SL: वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन भी IN, तो कौन हुआ प्लेइंग-11 से बाहर, वीवीएस लक्ष्मण का प्लान देख गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…

Last Updated: October 1, 2026 10:43:18 IST

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल? बांग्लादेश को हराकर पाक ने एक मेडल किया पक्का

Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…

Last Updated: October 1, 2026 10:17:57 IST