Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Katni News: कटनी में खुलेआम गुंडागर्दी! युवक की बीच सड़क पर लोहे की रॉड से पिटाई, मूकदर्शक बने रहे लोग

Katni News: कटनी में खुलेआम गुंडागर्दी! युवक की बीच सड़क पर लोहे की रॉड से पिटाई, मूकदर्शक बने रहे लोग

Katni Latest News: आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिराकर लगातार वार किए. हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना सरेआम होती रही और आसपास मौजूद लोग भय के कारण मूकदर्शक बने रहे.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 19:54:25 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ग चौराहा से हीरागंज मार्ग ओवरब्रिज के पास हुई घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. सुबह करीब 11 बजे, जब सड़क पर आमजन की आवाजाही चरम पर थी, उसी दौरान कुछ हमलावरों ने एक युवक को घेरकर बीच सड़क पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिराकर लगातार वार किए. हैरानी की बात यह रही कि यह पूरी घटना सरेआम होती रही और आसपास मौजूद लोग भय के कारण मूकदर्शक बने रहे. किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई कि पीड़ित को बचाया जा सके. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

कहां का रहने वाला है घायल युवक?

सूत्रों के मुताबिक, घायल युवक हीरागंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, लेकिन हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. जिस तरह से खुलेआम गुंडागर्दी की गई, उससे साफ संकेत मिलता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं रह गया है. यह घटना भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिन के उजाले में हुई है जिससे कहीं ना कहीं लोगों के मन में पुलिस सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल हैं.

आमजन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?

स्थानीय नागरिकों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि यदि इस तरह सरेआम हमले होते रहे, तो आमजन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी. नागरिकों ने मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का भय दोबारा स्थापित हो सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS