Live TV
Search
Home > क्राइम > MP Gangrape: जंगल में चीखती रह गई लड़की, दोस्त के साथ बैठी थी, दो बदमाशों ने किया गैंगरेप, हुआ बड़ा खुलासा

MP Gangrape: जंगल में चीखती रह गई लड़की, दोस्त के साथ बैठी थी, दो बदमाशों ने किया गैंगरेप, हुआ बड़ा खुलासा

Mhow Gangrape: एमपी के महू में एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के बारे में खुलासा हुआ है कि वे इन क्षेत्रों में आने वाले प्रेमी युगल और युवक-युवतियों को अपना निशाना बनाते थे.

Written By:
Last Updated: 2026-04-18 08:06:42

Mobile Ads 1x1

MP Gangrape Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जिले में महू के पास बेरछा के जंगलों में सेना की फायरिंग रेंज के क्षेत्र में दो लोगों ने 19 साल की एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर बड़गोंदा थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने न केवल छात्रा के साथ हैवानियत की, बल्कि उसके साथ मौजूद दोस्त को भी लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया और उसे जंगल में भागने पर मजबूर कर दिया था.

जानकारी के मुताबिक छात्रा मंगलवार दोपहर अपने दोस्त के साथ महू के बडगोदा थाना क्षेत्र स्थित लगनचा मंदिर में दर्शन करने गई थी. दर्शन करने के बाद दोनों बेरछा झील के पास स्थित सुनसान जंगल में एक जगह बैठे थे, तभी अचानक पीछे से दो हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने छात्रा के दोस्त पर हमला कर दिया.

दोस्त को लाठियों से पीटा

आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को लाठियों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर उसे जंगल से बाहर भगा दिया. इसके बाद बदमाशों ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए छात्रा के साथ गैंगरेप किया. जंगल से बाहर निकलते ही पीड़ित छात्रा के दोस्त ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि 14 अप्रैल दो आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया था. लड़की ने बड़गोंदा थाने में घटना के बारे में बताया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के तलाश शुरू की और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया. पीड़िता के बताए हुलिए के अनुसार आरोपियों के स्केच जारी किए गए.

कैसे पकड़े गए गैंगरेप के आरोपी?

उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की स्कैच से मिलते जुलते दो युवक बेरछा के जंगलों में किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को बेरछा के जंगल से पकड़ा और कड़ी पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने 14 अप्रैल को पीड़िता के साथ गैंगरेप करना कबूल किया.

आरोपियों को लेकर जांच में सामने आया है कि आरोपी पिकनिक स्थल व आसपास के क्षेत्र में बैठकर शराब पार्टी करते थे. वहीं, इन क्षेत्रों में आने वाले प्रेमी युगल और युवक युवतियों को अपना निशाना बनाते थे. आरोपी युवतियों के साथ आए युवकों के साथ मारपीट करते और युवतियों के साथ छेड़छाड़ व गैंगरेप कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. 

फिलहाल पुलिस ने अपील की है कि इस तरह की कोई भी घटना किसी के साथ हुई है तो वह पुलिस को सूचना दें. पीड़ितों का नाम गुप्त रखा जाएगा. वहीं इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

MORE NEWS