Live TV
Search
Home > क्राइम > Marriage Fraud Case: धोखेबाज आशिक ने पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी से किया इनकार; पुलिस ने सिखा दिया सबक!

Marriage Fraud Case: धोखेबाज आशिक ने पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी से किया इनकार; पुलिस ने सिखा दिया सबक!

Marriage Fraud Case: पीड़िता का आरोप है कि पहले उसे झांसे में लेकर गलत संबंध बनाए गए. जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी पहले से ही शादीशुदा निकला. पुलिस ने इस मामले में तुंरत एक्शन ले लिया है. जानें क्या है पूरा मामला?

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 16:58:59 IST

Mobile Ads 1x1

Marriage Fraud Case: आज के दौर में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक जीता-जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आया है. यहाँ के नगरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जो हुआ, वो न केवल धोखे की कहानी है, बल्कि हमारे समाज के उन चेहरों को भी बेनकाब करती है जो अपनी हवस मिटाने के लिए ‘शादी’ जैसे पवित्र रिश्ते का ढोंग रचते हैं.

क्या है पूरा मामला?

नगरी थाना क्षेत्र में महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए शादी से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26 के तहत धारा 64(2)(एम) एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

महिला सुरक्षा के लिए सख्त प्रशासन 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूनम प्रजापति (36 वर्ष), निवासी बिड़गुड़ी, थाना सिहावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक धमतरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS