Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बुलडोजर के आगे नहीं चली दलील! चंद घंटों में खाली कराई सपा दफ्तर तक घिरी करोड़ों की जमीन, अवैध ढांचे ढहाए!

बुलडोजर के आगे नहीं चली दलील! चंद घंटों में खाली कराई सपा दफ्तर तक घिरी करोड़ों की जमीन, अवैध ढांचे ढहाए!

यूपी के मुगलसराय में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शहर की ये सुबह बुल्डोजर की गूंज से हुई, जिसमें मछली मंडी से समाजवादी पार्टी कार्यालय तक पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अवैध कब्जों को ढहा दिया गया. जानें क्या है पूरा मामला-

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 16:22:07 IST

Mobile Ads 1x1

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, मछली मंडी से समाजवादी पार्टी कार्यालय तक पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए. ‘बाबा के बुलडोजर’ की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.

सुबह से गरजीं जेसीबी मशीनें

एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सैना, सीओ अरुण कुमार सिंह और मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में सुबह से ही जेसीबी मशीनें गरजने लगीं. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मुस्तैद रही, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

अतिक्रमण को हटवाया

प्रशासन ने मछली मंडी से सपा कार्यालय तक सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अस्थायी ढांचों, टीनशेड और दुकानों को हटाया. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा. अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और विकास कार्य रुकते हैं. 

चारों तरफ अफरा-तफरी

कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी रही. बुलडोजर चलते ही कई लोगों ने खुद सामान समेटना शुरू कर दिया. प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. 

लोगों ने की तारीफ

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सख्ती की सराहना की. उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और बाजार व्यवस्थित होगा. प्रशासन अब चिन्हित अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS