Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Raebareli Road Accident: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें: प्रधान पुत्र की मौत से दहला रायबरेली

Raebareli Road Accident: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें: प्रधान पुत्र की मौत से दहला रायबरेली

यूपी के रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से भीषण हादसा हो गया है. इस दुर्घटना में हाजीपुर ग्राम प्रधान के बेटे अमित की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जानें क्या है मामला?

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 15:27:57 IST

Mobile Ads 1x1

यूपी के रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. सलोन-जायस मार्ग पर जगतपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में डीह के हाजीपुर प्रधान के पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइकों पर सवार तीन लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.

सीधी टक्कर से उड़े परखच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात सलोन-नसीराबाद मार्ग पर स्थित त्रिलोकपुर मोड़ के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क खून से लाल हो गई.

हादसे के वक्त बाइक (UP 33 CC 4370) पर सवार अमित (पुत्र रामसजीवन), जो कि हाजीपुर के ग्राम प्रधान के पुत्र थे, अपने साथी अभिषेक के साथ घर लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक (UP 72 CF 1748) से उनकी सीधी टक्कर हो गई.

अस्पताल में चीख-पुकार

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस को सूचना दी. पुलिस ने सभी चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया. वहीं, प्रतापगढ़ निवासी श्रीलाल, मुकेश और अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है.

पोस्टमार्टन के लिए भेजे शव

अमित की मौत की खबर मिलते ही हाजीपुर गांव में सन्नाटा पसर गया है. घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की बात कही जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS