Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > राजस्थान में दर्जी बना अजब करोड़पति, 975 करोड़ का आया टैक्स नोटिस, रह गया दंग

राजस्थान में दर्जी बना अजब करोड़पति, 975 करोड़ का आया टैक्स नोटिस, रह गया दंग

Income Tax Notice: राजस्थान के अजमेर में 15 हजार रुपये कमाने वाले एक दर्जी के पास 975 करोड़ के टैक्स का नोटिस आया है. उसके नाम पर एक डायमंड और एक अन्य कंपनी रजिस्टर है.

Written By:
Last Updated: August 20, 2026 15:50:06 IST

Mobile Ads 1x1

Income Tax Notice: राजस्थान के अजमेर में एक दर्जी उस वक्त हैरान रह गया, जब उसके पास लगभग 975 करोड़ रुपये के टैक्स का नोटिस आया.गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय रेखराज ठाड़ा दर्जी का काम करते हैं और महीने में लगभग 15 हजार रुपये की कमाई करते हैं. इसके बावजूद वो कागजों में दो बड़ी कंपनियों के मालिक हैं और उनके पास 975 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स का नोटिस आ गया, जिसे देखकर वे हैरान रह गए. 

975 करोड़ रुपये का नोटिस

बता दें कि रेखराज ठाड़ा को सूरत आयकर विभाग की तरफ से भारी इनकम टैक्स देयता का नोटिस मिला है. नोटिस लगभग 975 करोड़ रुपये की कर वसूली का है. साधारण सी जिंदगी जीने वाले रेखकाज को ये नोटिस देखकर झटका लगा. उन्होंने कहा कि उनके पास किसी तरह की कोई कंपनी नहीं है. वे तो एक छोटी सी दर्जी की दुकान चलाते हैं, जिससे लगभग 15 हजार रुपये कमाकर अपना जीवन यापन करते हैं.

डायमंड कंपनी के मालिक रेखराज!

परिवार को जब इस बारे में पता चला, तो वे भी हैरान रह गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद ली. पता चला कि रेखराज ठाड़ा के नाम से साल 2011 से रूप रजत डायमंड प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी चलाई जा रही है. वे कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम करते हैं. हालांकि रेखराज का ये कहना है कि वे कभी गुजरात गए तक नहीं और उन्हें इस कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

एक नहीं दो कंपनियां

ऐसे में कहा जा रहा है कि किसी ने उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके उनके अन्य दस्तावेजों का भी गलत इस्तेमाल किया है. सीए ने जब इस मामले की पूरी जांच की, तो पता चला कि रेखराज के नाम से केवल रूप रजत डायमंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही नहीं बल्कि जय बाबेरी डायम प्राइवेट लिमिटेड नाम की दूसरी कंपनी भी चल रही है. जांचकर्ताओं को आशंका है कि फर्जी कंपनियों के नेटवर्क में उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया है.

पुलिस को दी शिकायत

इस मामले के बाद रेखराज ने पुलिस के पास पहुंचे और पीसांगन थाने और अजमेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जानकारी दी. उन्होंने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करने की अपील की है. उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) लालचंद कयाल ने शिकायत दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए हैं. 

MORE NEWS