Watch Video: स्कूटी चलाना सीखने का उत्साह कभी-कभी भारी भी पड़ सकता है. खासकर तब, जब नए-नए ड्राइविंग सीख रहे हों और अचानक गाड़ी की रफ्तार पर कंट्रोल खो दें. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट सकती है. वीडियो में एक लड़की स्कूटी चलाना सीखती नजर आ रही है लेकिन अगले ही पल उससे ऐसी गलती हो जाती है कि स्कूटी सीधे दीवार से जा टकराती है. इसके बाद जो होता है, वह वीडियो को और भी चर्चा में ला देता है.
अचानक घुमाया एक्सीलेटर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी चलाना सीख रही है. उसकी मदद के लिए वहां एक किशोर भी मौजूद है, जो उसे स्कूटी चलाने के तरीके समझाता नजर आता है. आसपास परिवार के कुछ लोग भी खड़े हैं. वहीं, स्कूटी के सामने एक कार खड़ी दिखाई देती है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है और लड़की धीरे-धीरे स्कूटी संभालने की कोशिश करती है. अचानक कहानी में ट्विस्ट आ जाता है. लड़की स्कूटी का एक्सीलेटर घुमा देती है और गाड़ी की रफ्तार बढ़ जाती है.
लड़की के लिए स्कूटी सीखने का जोश पड़ा भारी, बेकाबू होकर गिरी लड़की! गली में बच्चे संग स्कूटी चलाने निकली लड़की ने ज्यादा रेस दे दी, जिससे स्कूटी बेकाबू होकर गिर गई! गनीमत रही कि चोट नहीं लगी, मगर घरवालों ने उसकी जमकर ‘सर्विस’ कर दी! https://t.co/3MugslPK4O
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) November 24, 2026
दीवार से टकराई स्कूटी
वह स्कूटी पर अपना संतुलन नहीं बना पाती और देखते ही देखते गाड़ी सीधे सामने की दीवार से जा टकराती है. टक्कर इतनी अचानक होती है कि आसपास खड़े लोग भी कुछ समझ नहीं पाते. स्कूटी जमीन पर गिर जाती है और लड़की भी हादसे का शिकार हो जाती है.
मम्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़
अभी लोग स्कूटी संभालने और उठाने में लगे ही होते हैं कि तभी एक महिला तेजी से लड़की के पास पहुंचती है. इसके बाद वह लड़की को दो थप्पड़ जड़ देती है. महिला की इस प्रतिक्रिया ने वीडियो को सोशल मीडिया पर और भी चर्चा में ला दिया है. आसपास मौजूद लोग स्कूटी को उठाते हैं. वहीं लड़की वहां से उठकर अपने घर के अंदर चली जाती है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आसपास मौजूद बच्चे और लोग भी मौके पर खड़े दिखाई देते हैं. पड़ोसी अपने घरों की दीवारों और खिड़कियों से झांककर यह पूरा नजारा देखते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: मेरठ होटल कांड: युवती को बंधक बनाने का आरोप, भागने पर बीच बाजार में पीटा; वीडियो वायरल