Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘गरीबों को हक न मिला तो पैदल जाएंगे CM दरबार’… हिंदू शेर सेना ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार, क्या है मामला?

‘गरीबों को हक न मिला तो पैदल जाएंगे CM दरबार’… हिंदू शेर सेना ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार, क्या है मामला?

सीतापुर कलेक्ट्रेट में अतिक्रमण से हटाकर विस्थापित किए गए हिंदुओं की रोजीरोटी और आवास की मांग के लिए जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन के लोगों ने पोस्टर हवा में लहराते हुए नारे लगाए और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने कहा कि है कि यदि राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने साफ कहा है कि 'गरीबों को हक न मिला तो हम सब पैदल चलके मुख्यमंत्री दरबार तक जाएंगे.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 14:36:36 IST

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान ने कई परिवारों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा कर दिया. इस मामले में कैप्टन मनोज चौक पर प्रशासन की कार्रवाई में जिन लोगों के घर और दुकानें उजड़े थे, उनके हक के लिए राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने मोर्चा संभाला है.  इस संगठन ने प्रशासन से दो टूक कह दिया है कि गरीबों का घर उजाड़ना ही समाधान नहीं है, उनका पुनर्वास करने के लिए भी सरकार को प्राथमिकता से काम करना चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने कैप्टन मनोज चौक पर अतिक्रमण हटाने के बाद विस्थापित किये गए लोगों को आवास एवं वेंडर जोन मे दुकान दिलाये जाने की मांग की है. संगठन ने स्पष्ट किया है कि कैप्टन मनोज चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन लोगो के घर एवं दुकान तोड़ी गयी है, माननीय मुख्यमंत्री के पूर्व निर्देशानुसार उनको पात्रता के आधार पर काशीराम कालोनी में आवास दिलाया जाने चाहिए. 

हिंदू शेर सेना ने भरीं हुंकार

इस मामले में हिंदू शेर सेना ने सीतापुर कलेक्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा है और मांग की है कि विस्थापितों की रोजीरोटी के लिए भी वेंडर जोन मे दुकान की जगह आबंटित की जानी चाहिए, ताकि गरीब अपने परिवार की आजीविका चला सके ओर उनके रहने का भी इंतजाम हो सके.

संगठन का कहना है कि प्रशासन को सभी गरीबों की पात्रता के आधार पर मदद करनी चाहिए, जिससे ये लोग अपने परिवार की देखभाल कर सके और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें. संगठन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में जिन दुकानों को तोड़ा गया है, वो घर की रोटी और बच्चों को पढ़ाई के लिए आमदनी का इकलौता जरिया था. आज दुकान हटाने की वजह से यह लोग बेरोजगार हो गए हैं.

आवास और काम दिलाने की मांग 

सीतापुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष विकास हिंदू ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया है. संगठन ने दो टूक मांग रखी है कि लोगों की मांग पूरी की जाए. जिस जगह पर इन लोगों की दुकान थी उसी जगह पर इनकी दुकान लगाने के लिए जगह दिलाई जाए. जो कुछ लोगों के घर तोड़े गए हैं, उनके लिए रहने की व्यवस्था काशीराम कॉलोनी में आवास भी उपलब्ध कराए जाएं. 

इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने साफ कहा है कि यदि गरीबों की हक के लिए लखनऊ मुख्यमंत्री के दरबार भी जाना पड़ा तो हम लोग पैदल चलकर मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS