Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मस्जिद में गैंगरेप पीड़िता का हाईवोल्टेज ड्रामा, धार्मिक किताबों और नमाज की चादरों में लगाई आग

मस्जिद में गैंगरेप पीड़िता का हाईवोल्टेज ड्रामा, धार्मिक किताबों और नमाज की चादरों में लगाई आग

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में गैंगरेप पीड़िता ने मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ की. इसके बाद उन्होंने धार्मिक किताबों, नमाज की चादरों और अन्य सामानों को मस्जिद के बाहर फेंका और उसमें आग लगा दी.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 20, 2026 16:30:55 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश (UP News) के रामपुर में शनिवार को एक गैंगरेप पीड़िता ने एक मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि उसने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और आरोप है कि उसने धार्मिक किताब, चादर और अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया. गैंगरेप पीड़िता यही नहीं रूकी उन्होंने मस्जिद पर ताला भी लगा दिया. उस समय उसके साथ एक महिला सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल मौजूद थे.

युवती ने करीब 40 मिनट तक यह हंगामा जारी रखा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

गैंगरेप पीड़िता एक फैशन डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट है. उसने अपने 4 मामा समेत 13 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और संपत्ति पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मामा इस मस्जिद का मुतवल्ली है. इस वजह से पीड़िता ने मस्जिद में तोड़फोड़ की. 2 आरोपी मामा अलग-अलग गांव के ग्राम प्रधान हैं. एक मामा 25 साल से जिला पंचायत सदस्य है.

पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को किया गिरफ्तार

मस्जिद में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक आरोपी अभी भी फरार है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र की है. मुरादाबाद की रहने वाली पीड़िता का रामपुर में ननिहाल है. बताया जा रहा है कि उसका मामला रामपुर सेशन कोर्ट में चल रहा है. इस मामले की सुनवाई शनिवार को होनी थी. सुनवाई के बाद करीब 3:00 बजे युवती सीधे गांव की मस्जिद में चली गई. उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह मस्जिद में घुस गई, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, अंदर से सामान बाहर खींचकर निकाला और उनमें आग लगा दी.

मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने की रोकने की कोशिश

गैंगरेप पीड़िता ने मस्जिद के बाद साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ भी बदसलूकी की. गैंगरेप पीड़िता यहीं नहीं रूकी उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति का कॉलर तक पकड़ लिया. इस हंगामे के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जहां वह तेज़ी से वायरल हो गया. शनिवार रात लगभग 10:30 बजे पुलिस ने शहजादनगर पुलिस थाने में उस युवती, उसके साथी अज़ीम और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

MORE NEWS