UP Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक छोटी सी बच्ची का शव कूड़े में पड़ा हुआ मिला. कहा जा रहा है कि एक बच्ची 28 अगस्त को घर से अचानक गायब हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. इसके लिए कई टीमें तैनात की गईं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में एक व्यक्ति को बोरा ले जाते देखा, जिस पर उन्हें शक हुआ. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 पुलिस स्टेशन इलाके के हल्दौनी में 6 साल की बच्ची 28 अगस्त को गायब हो गई. परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज की और बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई. सीसीटीवी से संदिग्ध की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई. जांच में पता चला कि आरोपी रक्षाबंधन के दिन बच्ची को उसके घर से बहला-फुसला कर अपने साथ ले लिया. आरोपी उसका पड़ोसी ही बताया जा रहा है. बाद में आरोपी ने बच्ची की हत्या कर दी और शव को बोरी में भरकर फेंक दिया. परिजनों का आरोप है कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या की गई. बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
दो सीसीटीवी फुटेज हुईं वायरल
छह साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी. बाद में CCTV फुटेज में एक व्यक्ति को बोरी में शव ले जाते हुए देखा गया. खबरों के मुताबिक, दूसरे क्लिप में एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर एक घर में ले जाते हुए दिखा. पुलिस ने कहा कि इस अपराध में एक पड़ोसी पर शक है. हत्या की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है. इस घटना से इलाके में डर का माहौल बन गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Greater Noida में इंसानियत शर्मसार! 😔
इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के Haldoni गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या।
CCTV में एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाता और बाद में बोरी में शव ले जाते हुए नजर आया। पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप है। 🚨 pic.twitter.com/HDrGdTQLLO
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) August 29, 2026
पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को एक 6 साल की बच्ची गायब हो गई. पुलिस को इस बारे में जब सूचना मिली, तो संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज की गई और बच्ची की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने मुखबिर, स्थानीय लोगों की मदद और सीसीटीवी की मदद ली. इसी बीच बच्ची का शव पास से बरामद हुआ. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.