Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > चाचा ‘नूर’ की चंचल पर ‘ब्रह्म’ ने लगाया ग्रहण! पढ़िए रामपुर में हो गया ये कैसा महापाप

चाचा ‘नूर’ की चंचल पर ‘ब्रह्म’ ने लगाया ग्रहण! पढ़िए रामपुर में हो गया ये कैसा महापाप

Ajab Gajab News: रामपुर में एक ऐसे महापाप की खबर सामने आई है, जिसमें चाची ने चाचा का घर उजाड़ भतीजे संग शादी कर ली.

Written By:
Published: September 20, 2025 12:18:00 IST
Last Updated: 2025-09-20 13:32:18

Mobile Ads 1x1
Rampur Shocking Marriage Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे गांव और आसपास के इलाके को हैरान कर दिया. यह कहानी सिर्फ एक रिश्ते के टूटने की नहीं है, बल्कि उस विश्वास के बिखरने की भी है, जिस पर हर परिवार टिका होता है. घटना थाना पटवाई क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को छोड़कर उसके भतीजे से प्रेम विवाह कर लिया वह भी थाने में पुलिस की मौजूदगी में.

कैसे शुरू हुआ रिश्ता?

पीड़ित व्यक्ति नूर पाल की पत्नी चंचल पिछले तीन साल से उसके भतीजे ब्रह्म स्वरूप के साथ गुप्त रिश्ते में थी. दोनों का अफेयर घर की चारदीवारी के भीतर ही चलता रहा. बताया जाता है कि ब्रह्म स्वरूप अक्सर अपने चाचा के घर की दीवार फांदकर चाची से मिलने आता था. गांववालों की नज़र इस पर पड़ी भी, लेकिन किसी ने कभी खुलकर कुछ कहा नहीं. आखिरकार, गांव में अफवाहें फैलने लगीं और बात नूर पाल तक पहुंची. जब उसने अपनी पत्नी से सवाल किया तो चंचल ने बिना किसी झिझक के साफ कह दिया कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती, बल्कि भतीजे के साथ जिंदगी बिताएगी. यह सुनते ही नूर पाल के पैरों तले जमीन खिसक गई.

थाने में रचाई शादी

इसके बाद मामला सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहा. चंचल खुद थाने पहुंच गई और अपने ही भतीजे पर केस दर्ज करा दिया. इतना ही नहीं, उसने भतीजे को यह धमकी भी दी कि अगर उसने शादी से इंकार किया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा. दबाव और विवाद के बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया. यहीं पर हैरान करने वाली घटना घटी. थाने की चारदीवारी में पुलिस की मौजूदगी में चंचल ने भतीजे को वरमाला पहनाई और मांग में सिंदूर भरवा लिया. इस तरह, बिना पति से तलाक लिए ही उसने अपने पति के भतीजे को अपना जीवनसाथी बना लिया.

क्या हैं चाचा नूर का हाल?

नूर पाल इस पूरे घटनाक्रम से पूरी तरह टूट चुका है. उसका कहना है कि उसने अपनी पत्नी पर वर्षों तक विश्वास किया, घर और खर्च का जिम्मा उठाया, लेकिन उसके सामने ऐसा सच आया जिसने सबकुछ खत्म कर दिया. उसका दर्द साफ झलकता है जब वह कहता है कि मेरी बीवी के साथ पांच साल से मेरा घर चल रहा था. मैं खर्च उठाता रहा, मगर वह अंदर ही अंदर मेरे भतीजे से रिश्ता निभाती रही. आज सबके सामने यह खुल गया. अब मैं सिर्फ चाहता हूं कि मुझे किसी भी मामले में न फंसाया जाए, मैं बस चैन से जीना चाहता हूं. इस घटना ने पूरे गांव को चौंका दिया है. परिवार के लोग शर्मिंदगी और विवाद के बीच फंसे हुए हैं. रिश्तों की यह उलझन न सिर्फ एक परिवार को तोड़ गई, बल्कि सामाजिक मान्यताओं और नैतिकताओं पर भी सवाल खड़े कर रही है.

MORE NEWS