Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जानवरों का एक डॉक्टर घर से सुसाइड नोट छोड़कर निकला. इसके बाद एक्सप्रेसवे पर कार में उसकी लाश मिली.
उत्तर प्रदेश में कार में मिला शव
Eastern Peripheral Expressway Crime: गाजियाबाद में एक पशु चिकित्सक की मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. मुरादनगर इलाके में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक कार के अंदर डॉक्टर का शव मिला. मृतक की पहचान राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी मंगल सोसाइटी निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज के तौर पर हुई है. वह दिल्ली में अपना क्लीनिक चलाते थे.
बताया जा रहा है कि शिवम मंगलवार सुबह रोज की तरह अपने घर से क्लीनिक जाने के लिए निकले थे. शाम होने तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई. काफी देर तक संपर्क नहीं होने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान घर में उनके कमरे की तलाशी ली गई, जहां एक नोट मिला. उसमें डॉक्टर ने अपनी जिंदगी खत्म करने की बात लिखी थी.
नोट मिलने के बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. पुलिस ने डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी लेकिन अगले दिन सुबह मुरादनगर पुलिस को एक्सप्रेसवे पर एक ब्रेजा कार में व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली.
UP: गाजियाबाद में लापता डॉक्टर का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर मिला।
कार से कई इंजेक्शन और दवाइयां बरामद, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
पुलिस को ओवरडोज की आशंका, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी।
डॉ. शिवम कार्तिकेय 29 सितंबर से लापता थे,… pic.twitter.com/2S4BF8iOek— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) October 1, 2026
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच की. वाहन के अंदर मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान डॉ. शिवम के रूप में हुई. इसके बाद नंदग्राम पुलिस और उनके परिवार को इसकी जानकारी दी गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.
पुलिस के मुताबिक, कार की तलाशी के दौरान कुछ मेडिकल सामान भी मिला है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है लेकिन अभी मौत के कारण को अंतिम रूप से तय नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ में फिलहाल किसी पारिवारिक विवाद की बात सामने नहीं आई है. वहीं, घर से मिले नोट में भी किसी व्यक्ति पर आरोप लगाए जाने की जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा
IND VS SL:इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली.…
UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जब…
ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…
व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…
UP SI Recruitment 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा विज्ञापित…