Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गोरखपुर में ‘खूनी’ तेरहवीं! भोज के बीच ‘बिजली ठेकेदार’ की हत्या, हैरान कर देगा मामला

गोरखपुर में ‘खूनी’ तेरहवीं! भोज के बीच ‘बिजली ठेकेदार’ की हत्या, हैरान कर देगा मामला

गोरखपुर में एक बिजली विभाग का कॉन्ट्रैक्टर एक तेरहवीं भोज में शामिल होने पहुंचा था. वहीं गांव के दो व्यक्तियों ने बांके से उसपर हमला कर दिया. अस्पताल ले जाते समय उसने ऑटो रोककर उसे बाहर निकाला और फिर तलवार से काटकर उसकी हत्या कर दी.

Written By:
Last Updated: August 9, 2026 13:36:14 IST

Mobile Ads 1x1

Gorakhpur Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने बिजली विभाग के ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, गांव में तेरहवीं का भोज चल रहा था. दोनों भाई वहां पर पहुंचे और वहां पहले से मौजूद बिजली विभाग के ठेकेदार पर बांके से हमला कर दिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल लेकर जा रहे थे.

दोनों भाइयों ने अस्पताल जा रहे ऑटो को रास्ते में रोककर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

तेरहवीं भोज में बांके से हमला

जानकारी के अनुसार, ये मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का है. यहां बिजली विभाग में ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी शाम करीब 6 बजे वह गांव में छेदी चौधरी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए. वे जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे. इसी बीच गांव का ही राहुल चौधरी अपने भाई रोहित के साथ पहुंचा. उन्होंने बांके से त्रिपाठी पर हमला कर दिया. हमले के बाद शिवकुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. ग्रामीणों ने घायल अवस्था में  उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो में रवाना किया.

ऑटो रुकवाकर तलवार से हत्या

कहा जा रहा है कि आरोपियों ने रास्ते में ऑटो को रुकवा लिया और शिवकुमार को बाहर खींचकर 200 मीटर तक खींचकर ले गए. वहां तलवार से हमला  कर दिया, जिससे शिवकुमार की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई है.

2024 से चल रही रंजिश

ग्रामीणों का कहना है कि साल 2024 में राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या हुई थी. इस मामले में शिवकुमार त्रिपाठी के परिवार के कुछ लोगों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप था. पुलिस को शक है कि इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने शिवकुमार की हत्या की है. हालांकि शिवकुमार के परिवार की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: ममता भी शर्मा जाए! 5 रुपये के लिए मासूम को तालिबानी सजा, कमरे में बंद करके चाकू से दागा

MORE NEWS