Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ममता भी शर्मा जाए! 5 रुपये के लिए मासूम को तालिबानी सजा, कमरे में बंद करके चाकू से दागा

ममता भी शर्मा जाए! 5 रुपये के लिए मासूम को तालिबानी सजा, कमरे में बंद करके चाकू से दागा

क्या आपने कभी सुना है कि कोई मां अपने बच्चे के प्रति क्रूर हो सकती है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से ऐसी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पांच रुपये खर्च करने के कारण एक मां ने बच्चे को तालिबानी सजा दी.

Written By:
Last Updated: August 8, 2026 18:03:34 IST

Mobile Ads 1x1

UP Mother Tortured Son: वो कहते हैं न कि दुनिया में कोई भी एक बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है लेकिन एक मां अपने बच्चे को नुकसान पहुंचाना तो दूर, वो उसे परेशानी में देख भी नहीं सकती है. हालांकि कुछ ऐसी मां भी हैं, जो छोटी सी बात पर अपने बच्चों के साथ हैवान बन जाती हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है. यहां राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में केवल 5 रुपये के लिए एक मां पर अपने ही मासूम बेटे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. 

खर्च किए पांच रुपये

आरोप है कि महिला ने बच्चे को 20 रुपये देकर दुकान पर भेजा और 15 रुपये का गुटखा मंगाया. बच्चे ने 15 रुपये का गुटखा खरीदा और पांच रुपये अपने लिए खर्च कर लिए. इस पर मां काफी नाराज हो गई और अपने बेटे की जमकर पिटाई की. इसके बाद गर्म चाकू से उसके दोनों तलवों को दागा. इसके बाद बच्चे को तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया. 

चीख पुकार सुनकर पड़ोसी

कमरे में बंद मासूम काफी रो रहा था. उसकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ. पड़ोसी जब घर पहुंचे, तो बच्चे की हालत देखकर वे हैरान रह गए. पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को मां के चंगुल से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिसको फोन कर इस बारे में जानकारी दी. राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बच्चे की हालत देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया. वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. 

क्या बोले ग्रामीण?

इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि मासूम बच्चे के साथ उसकी मां ने काफी क्रूर व्यवहार किया. कोई मां इतनी कठोर कैसे हो सकती है. उनकी सतर्कता से बच्चे की जान बच सकी. वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि इस बारे में जांच की जा रही है. अगर गर्म चाकू से तलवे दागने और तीन दिन तक कमरे में बंद रखने का आरोप सही पाया जाता है, तो महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं बच्चे का इलाज जारी है. बच्चा इस वारदात के बाद सदमे में है.

ये भी पढ़ें: Pune Murder Case: उस रात कमरा नंबर 310 में क्या हुआ, जिसने लव ट्रायंगल को दिया खूनी रंग, हो जाएंगे हैरान

MORE NEWS