Greater Noida School Van Accident: ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई. इससे आस पास इलाके में हलचल मच गई. हालांकि, कुछ बच्चों को मामूली चोट आई हैं.
बच्चों से भरी स्कूल वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त
Greater Noida School Van Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा दो क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ, जहां बच्चों की वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. कुछ बच्चों को थोड़ी-बहुत चोट आई हैं. हादसे के वक्त मौके पर बच्चों के चीख-पुकार की आवाज गूंजने लगी थी. हालांकि कैसे और कब हुई थी यह घटना इसकी जानकारी सामने आ गई है.
इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस ने दी है. जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 7.20 पर हुई. एबीएस स्कूल का ड्राइवर राकेश बच्चों को वैन में लेकर स्कूल जा रहा था. उसी दौरान जतिन भाटी गोल चक्कर में यूटर्न के पास अचानक एक बाइक चालक सामने आ गया. उसे बचाने के लिए वैन ड्राइवर ने गाड़ी घुमाई, जिससे वैन अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई. फिर बच्चे चीख-पुकार करने लगे. जब स्थानीय लोगों ने सुना तो वो तुरंत भागे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. कुल सात बच्चे को मामूली चोट आई. लेकिन घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से बच्चों के मन में डर बैठ गया था.
यह खबर भी पढ़ें: जब टॉयलेट सीट लेकर स्कूल पहुंचा पिता, तो मचा हड़कंप, 67 साल तक लड़कियों को नहीं मिला एडमिशन
स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को सीआरएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया गया. इसके बाद बच्चों के पैरेंट्स को सूचना दी गई. बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. स्कूल वैन स्कूल का ही थी. अभी तक किसी भी पैरेंट्स ने शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस ने जांच की, जिससे पता चला कि वैन अचानक अनियंत्रित हो गई थी. इस वजह से ये हादसा हुआ.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…