नासा के एस्ट्रोनॉट का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे गले में गमछा डाल असमिया डांस करते नजर आ रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर तारीफ की है.
अमेरिकी एस्ट्रोनॉट ने ISS में किया बिहू डांस
Bihu Dance on Space: पृथ्वी से लगभग 421 किलोमीटर ऊपर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एस्ट्रोनॉट माइक फिंके ने स्पेस स्टेशन में बिहू डांस किया. वीडियो में फिंके को नासा की ड्रेस के ऊपर गमछा में असमिया नृत्य यानी बिहु किया. दरअसल, इंटरनेट पर अमेरिकी एस्ट्रोनॉट माइक फिंके की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वे गले में पारंपरिक ‘गमोसा’ यानी गमछा डालकर बिहू नृत्य करते नजर आ रहे हैं. उनकी वीडियो के बैकग्राउंड में असम का बिहू गीत बज रहा है. हालांकि फिंके का ये वीडियो काफी पुराना है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहू नृत्य करने वाले माइक फिंके की वीडियो अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर की है. उन्होंने ‘बिहु बिनंदिया’ टैग के साथ एक्स पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में बिहू नृत्य. असम की संस्कृति के प्रति इस सम्मान के लिए मैं एस्ट्रोनॉट माइक फिंके की सराहना करता हूं.’ इसके आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बिहू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष ध्यान के बाद लोग वैश्विक स्तर पर इसे मनाते हुए दिख रहे हैं, जो अद्भुत है.’
बता दें कि माइक फिंके अमेरिकी वायु सेना के रिटायर्ड कर्नल हैं. उन्हें साल 1996 में अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था. माइक फिंके 1 अगस्त 2026 को SpaceX Crew-11 मिशन के तहत चौथी बार ISS पहुंचे थे और ये 15 जनवरी को सफल स्प्लैशडाउन के साथ खत्म हुआ. वहीं उनकी पत्नी रेनिता सैकिया असम की रहने वाली हैं और नासा में काम करती हैं. कपल के तीन बच्चे हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…