Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा! बच्चों से भरी वैन पेड़ से टकराई, चीखते-चिल्लाते रहे बच्चे; कई घायल

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा! बच्चों से भरी वैन पेड़ से टकराई, चीखते-चिल्लाते रहे बच्चे; कई घायल

Greater Noida School Van Accident: ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां बच्चों से भरी स्कूल वैन एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई. इससे आस पास इलाके में हलचल मच गई. हालांकि, कुछ बच्चों को मामूली चोट आई हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-20 15:38:53

Mobile Ads 1x1

Greater Noida School Van Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बीटा दो क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ, जहां बच्चों की वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. कुछ बच्चों को थोड़ी-बहुत चोट आई हैं. हादसे के वक्त मौके पर बच्चों के चीख-पुकार की आवाज गूंजने लगी थी. हालांकि कैसे और कब हुई थी यह घटना इसकी जानकारी सामने आ गई है. 

कब और कैसे हुई घटना?

इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस ने दी है. जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 7.20 पर हुई. एबीएस स्कूल का ड्राइवर राकेश बच्चों को वैन में लेकर स्कूल जा रहा था. उसी दौरान जतिन भाटी गोल चक्कर में यूटर्न के पास अचानक एक बाइक चालक सामने आ गया. उसे बचाने के लिए वैन ड्राइवर ने गाड़ी घुमाई, जिससे वैन अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई. फिर बच्चे चीख-पुकार करने लगे. जब स्थानीय लोगों ने सुना तो वो तुरंत भागे और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. कुल सात बच्चे को मामूली चोट आई. लेकिन घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से बच्चों के मन में डर बैठ गया था. 

यह खबर भी पढ़ें: जब टॉयलेट सीट लेकर स्कूल पहुंचा पिता, तो मचा हड़कंप, 67 साल तक लड़कियों को नहीं मिला एडमिशन

किसी को भी गंभीर नहीं आई गंभीर चोट

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को सीआरएच अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया गया. इसके बाद बच्चों के पैरेंट्स को सूचना दी गई. बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. स्कूल वैन स्कूल का ही थी. अभी तक किसी भी पैरेंट्स ने शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस ने जांच की, जिससे पता चला कि वैन अचानक अनियंत्रित हो गई थी. इस वजह से ये हादसा हुआ. 

MORE NEWS