Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मैं जॉब लगवा दूंगा… नौकरी का झांसा देकर सिपाही ने की दोस्ती, रेप कर बनाई वीडियो

मैं जॉब लगवा दूंगा… नौकरी का झांसा देकर सिपाही ने की दोस्ती, रेप कर बनाई वीडियो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सिपाही ने एक लड़की से दोस्ती कर उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर उसका रेप किया. इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया. आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 15, 2026 16:01:46 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़की को नौकरी का लालच भारी पड़ गया. दरअसल, लड़की एक छात्रा है और ट्रेन में उसकी मुलाकात एक सिपाही से हुई. ट्रेन में मुलाकात होने के बाद उसने लड़की से दोस्ती कर ली. इसके बाद उसने लड़की का भरोसा जीता. फिर शादी और नौकरी का झांसा देकर लड़की को मिलने के लिए अपने पास बुलाया. सिपाही ने लड़की को बुलाकर कथित तौर पर उसका रेप किया. उसने रेप की पूरी वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा. लड़की ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी. शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी  सिपाही का नाम योगेंद्र सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है. वो वर्तमान समय में कानपुर पुलिस में तैनात था. 19 जनवरी को ट्रेन में छात्रा से उसकी मुलाकात हुई. छात्रा परीक्षा देने के लिए जा रही थी. इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और उसने मदद का भरोसा दिलाया. 

ट्रेन में दोस्ती, फिर रेप

छात्रा के अनुसार, योगेंद्र ने कहा कि वो कानपुर में पोस्टेड है और अलीगढ़ का रहने वाला है. कानपुर में कोई दिक्कत हो, तो मुझे बताना. परीक्षा देने के बाद आप मुझसे संपर्क करें. मैं आपकी कहीं न कहीं नौकरी लगवा दूंगा. आप पढ़ाई के साथ ही नौकरी भी करती रहें. लड़की को उसकी बातों पर यकीन हो गया और उसने अपना नंबर सिपाही को दे दिया. सिपाही ने लड़की को कई बार फोन किया. इसके बाद दोनों की बात हुई और आरोपी ने लड़की को 22 फरवरी को पुलिस लाइन के पास मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद वहां उसका रेप किया गया.

आरोपी गिरफ्तार

छात्रा ने पुलिस से इसकी शिकायत करने को कहा, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया. इसके बाद उसने लड़की की मां से शादी की बात भी की. इसके बाद उसने कई बार लड़की का रेप किया और फिर शादी से इनकार कर दिया. पुलिस कमिश्नर को इस बारे में शिकायत मिली. उन्होंने व्हॉट्सऐप चैट भी देखी. इसके बाद कमिश्नर ने आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया. कानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Tags:

MORE NEWS