Kasganj Crime News: कासगंज में बुधवार की सुबह एक खौफनाक खबर ने पूरे इलाके को हिला दिया. रात से लापता चल रही एक युवती का शव गांव के पास खेत में बने ट्यूबवेल की छत पर मिला. शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में युवती की हत्या किए जाने की बात सामने आई है.
बता दें कि मामला कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर लाइन पार इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, युवती मंगलवार रात से घर से लापता थी. परिवार के लोग रातभर उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.
ट्यूबवेल की छत पर मिला शव
सुबह खेत की तरफ लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो ट्यूबवेल की छत पर युवती का शव दिखाई दिया. इसके बाद आसपास के इलाके में खबर तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल युवती के घर से करीब सवा किलोमीटर दूर है.
कासगंज : अशोक नगर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बीती रात से लापता थी, आज सुबह इलाके के ट्यूबवेल की छत पर उसका गला कटा और नग्न अवस्था में शव मिला।
कासगंज की ही निवासी थी 18 वर्षीय युवती। पुलिस सनसनीखेज वारदात की जांच में जुटी। कासगंज कोतवाली के किलोनी रोड की वारदात। pic.twitter.com/rcEE76YRPL
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 23, 2026
गला रेतकर हत्या की आशंका
पुलिस के अनुसार, युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं. शव बिना कपड़ों के मिला है. इसी वजह से पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. कुछ रिपोर्टों में दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है. इसकी स्थिति पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ होगी.
मौके पर पहुंची पुलिस की टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह और सीओ सदर आंचल चौहान समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के इलाके में सुराग तलाशे गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: जमुई से वायरल हुआ नकाबपोशों का वीडियो, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; अब 3 और गिरफ्तार