Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंग, दरअसल, यहां एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती से शादी रचाई. कुछ समय बाद जब हकीकत सामने आई तो उसने लड़की पर इस्लाम कुबूल करने का दबाव बनाया. हालात तब और भी ज़्यादा बिगड़ गए जब आरोपी पुलिस हिरासत से भी भाग निकला. जिसके बाद पुलिस स्टेशन में भी हड़कंप मच गया. रिपोर्टों की मानी जाए तो पीड़िता की मुलाक़ात उस युवक से सबसे पहले अप्रैल 2024 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. बताया जा रहा है कि पीड़िता कैटरिंग इंडस्ट्री में वेटर का काम करती है. वहीं युवक ने अपना परिचय अमित सिंह के रूप में दिया था, जिसके बाद दोनों दोस्त बने और दोस्त से प्रेमी-प्रेमिका.
आफ़ताब बना अमित
जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ जिनदी बिताने की सोचने लगे और उसके बाद, मार्च 2025 में, उन्होंने एक मंदिर में एक दूसरे से शादी की. लेकिन लड़की को क्या पता था कि शादी के बाद उसकी जिंदगी की जहन्नुम से कम नहीं होगी, जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ ही महीनों बाद, युवक की असली पहचान सामने आने लगी, वहीं पीड़िता को इस बात की जानकारी मिली कि वो अमित सिंह नहीं, बल्कि आफ़ताब अंसारी है. इतना ही नहीं पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि जब उसकी असली पहचान सामने आ गई, तो आरोपी ने उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला. इसके अलावा, आरोपी के पिता, नबी रसूल, और उसके भाई, मिठू अंसारी ने भी उसे लगातार धमकियाँ देना शुरू कर दिया.
Big breaking :-
वाराणसी में आफताब अंसारी ने अमित नाम बताकर हिंदू लड़की प्यार के जाल में फंसाया उससे शादी की।
धोखा देने के लिए काली मंदिर में शादी किया, जब लड़की जान गयी, तो कहा जेल है तो बेल है।
योगी जी से प्रार्थना है कि ऐसे लव जेहादियों पर सख्त कार्रवाई करें। pic.twitter.com/rstG4QMs2o
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) April 24, 2026
पीड़िता का हुआ दुष्कर्म
पीड़िता का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकियाँ मिलीं और उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसने अपना धर्म नहीं बदला या अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया, तो उसके परिवार को नुकसान पहुँचाया जाएगा. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि, इसी दौरान, आरोपी के भाई ने उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता के अनुसार, आफ़ताब ने पहले भी कई अन्य युवतियों का शारीरिक शोषण किया है और यहाँ तक कि मानव तस्करी के मामलों में जेल भी काट चुका है. पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने चार लोगों, जिनमें आफ़ताब भी शामिल था, उनको हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली थाने ले आई. पुलिस आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने और उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही थी. हालाँकि, उसी शाम लगभग 7:30 बजे, आरोपी आफ़ताब पुलिस को चकमा देकर थाने से फ़रार होने में कामयाब हो गया.