Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP: अर्धनग्न होकर मचाया बवाल, भारी नेग ना मिलने किन्नरों ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, शादी वाले घर में पसरा मातम

UP: अर्धनग्न होकर मचाया बवाल, भारी नेग ना मिलने किन्नरों ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, शादी वाले घर में पसरा मातम

UP Crime:जानकारी के अनुसार बारात पहुंचने के बाद आज सुबह फेरे से पहले कुंवरगांव क्षेत्र के कुछ किन्नर अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे. उन्होंने दूल्हा पक्ष से नेग के रूप में 11,000 रुपये की मांग की. जब दूल्हे के भाई ने 1,100 रुपये देने की बात कही तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

Written By:
Last Updated: 2026-04-24 16:06:47

Mobile Ads 1x1

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग तक की नौबत आ गई.इस घटना में दूल्हे का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं.

नेग को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार बारात पहुंचने के बाद आज सुबह फेरे से पहले कुंवरगांव क्षेत्र के कुछ किन्नर अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे. उन्होंने दूल्हा पक्ष से नेग के रूप में 11,000 रुपये की मांग की. जब दूल्हे के भाई ने 1,100 रुपये देने की बात कही तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

अशोभनीय हरकतें और हंगामा

विवाद बढ़ने पर किन्नरों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और हंगामा मचाने लगे. बताया जा रहा है कि उन्होंने अशोभनीय हरकतें भी कीं. जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो मामला और बिगड़ गया.

फायरिंग से मची भगदड़

आरोप है कि किन्नरों ने कार से डंडे, कैंची और तमंचे निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलने से बारात और गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ अन्य लोग भी चोटिल हुए.

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी से दो तमंचे, कारतूस, डंडे और कैंची बरामद की हैं. करीब 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Tags:

MORE NEWS