Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार, 19 अगस्त की सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां मांझा गांव में एक 54 साल के किसान रमेश सिंह जो मवेशी चराने के लिए गया था, उसे जौरहा नदी में मगरमच्छ खींच कर ले गया. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची. नदीं में किसान की तलाश शुरू की गई. किसान मवेशियों को वापस लाने के लिए नदी में उतरा थआ.
मवेशियों को चराने गया था किसान
मांझा गांव निवासी रमेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह बुधवार सुबह गांव के पास बहने वाली जौरहा नदी के किनारे अपने मवेशियों को चराने गए थे. बताया जा रहा है कि चरते-चरते उनके कुछ मवेशी नदी के दूसरी ओर चले गए. उन्हें वापस लाने के लिए रमेश सिंह नदी पार करने लगे.
मगरमच्छ ने किया हमला
इसी दौरान कथित तौर पर एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें गहरे पानी की ओर खींच ले गया. आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उनके परिवार को दी. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.
ये भी पढ़ें: Sugar Price Hike: अब चाय लगेगी तीखी! रक्षाबंधन में मिठाई खरीदने से पहले टटोलेंगे जेब; चीनी के दाम में बड़ी उछाल
वन विभाग और राजस्व टीम ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने नदी में किसान की तलाश शुरू कराई. हालांकि, देर शाम तक रमेश सिंह का कोई पता नहीं चल सका था. लेखपाल श्याम नंदन मिश्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार रमेश सिंह मवेशियों को नदी पार कराने जा रहे थे, तभी मगरमच्छ ने हमला कर उन्हें गहरे पानी में खींच लिया. वहीं, रेंजर भूपेंद्र सिंह ने भी किसान को मगरमच्छ के खींच ले जाने की सूचना मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नदी में तलाश अभियान जारी है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट से पहले आई बुरी खबर, 3 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर; हैरान करने वाली है वजह