Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Watch Video : टशनबाजी का खतरनाक खेल! मॉन्स्टर जीप से चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सड़क पर भैंसा-बुग्गी की रेस में पशु पर बरसाए डंडे

Watch Video : टशनबाजी का खतरनाक खेल! मॉन्स्टर जीप से चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सड़क पर भैंसा-बुग्गी की रेस में पशु पर बरसाए डंडे

Hapur Viral Video: हापुड़ में मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप पर हथियार लहराने और फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है. घटना ने कानून-व्यवस्था और सड़क पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Written By:
Published: November 18, 2026 08:18:54 IST
Last Updated: November 18, 2026 08:18:54 IST

Mobile Ads 1x1

Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इन दिनों टशनबाजी और दबंगई के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो कुछ युवकों ने कानून को ताक पर रखकर सड़क को ही अपना अखाड़ा बना लिया हो. एक वीडियो में मॉडिफाइड मॉन्स्टर जीप पर सवार युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे में भैंसा-बुग्गी की रेस के दौरान बेजुबान पशु पर बेरहमी से डंडे बरसाए जा रहे हैं. रील और रौब दिखाने की इस होड़ ने कानून-व्यवस्था के साथ पशु क्रूरता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

मॉन्स्टर जीप पर हथियारों का प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के अंधेरे में चौड़े टायरों और नीली लाइटों से सजी एक मॉडिफाइड ओपन जीप सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही है. जीप पर सवार कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर उन्हें हवा में लहराते नजर आते हैं. वीडियो में खुलेआम फायरिंग करते हुए भी दिखाई दे रहा है. इस तरह सरेराह हथियारों का प्रदर्शन लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

भैंसा-बुग्गी की रेस में बेजुबान पर बरसे डंडे

दूसरे वीडियो में मेले के लिए आयोजित भैंसा-बुग्गी की रेस का दृश्य दिखाई देता है. रफ्तार और जीत के जुनून में बुग्गी पर सवार युवक भैंसे पर लगातार डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं. एक युवक बुग्गी के साथ सड़क पर दौड़ता भी दिखाई देता है. मनोरंजन और टशनबाजी के नाम पर बेजुबान पशु के साथ हो रही इस कथित क्रूरता ने लोगों को नाराज कर दिया है.

शोरूम से डिलीवरी, फिर हाईवे पर दिखाया रौब

वायरल वीडियो में ‘एसएस मॉडिफाइड जीप’ शोरूम से गाड़ी की डिलीवरी का दृश्य भी है. लाल कपड़ा हटाकर जीप की डिलीवरी ली जाती है. इसके बाद दिन के उजाले में हाईवे पर ट्रैफिक के बीच जीप दौड़ती दिखाई देती है. गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नजर नहीं आती, जिससे वाहन के नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी, युवकों की पहचान की कोशिश

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में वीडियो मेरठ के किठौर क्षेत्र का प्रतीत हुआ था, लेकिन अब इसका संबंध हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित मेला मार्ग से सामने आ रहा है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है. अब सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर कुछ मिनट का भौकाल दिखाने के लिए कानून और बेजुबान जानवरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस कब तक कार्रवाई करती है?

MORE NEWS