Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गैर मर्द से गुपचुप बातें करती थी नगमा! फिर गहरी नींद में सो गई…सुबह धड़ से अलग कटा मिला सिर, रात में ऐसा क्या हुआ?

गैर मर्द से गुपचुप बातें करती थी नगमा! फिर गहरी नींद में सो गई…सुबह धड़ से अलग कटा मिला सिर, रात में ऐसा क्या हुआ?

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी सोती हुई पत्नी को जान से मार दिया. वजह थी कि उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी और के साथ रिश्ते में है.

Written By:
Last Updated: September 17, 2026 12:45:15 IST

Mobile Ads 1x1

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक खौफनाक हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया. रात में एक महिला अपने कमरे में गहरी नींद में सो रही थी. घर के अंदर सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन कुछ ही देर बाद वहां ऐसा मंजर सामने आया, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, वारदात को उसके पति ने अंजाम दिया. कहा जा रहा है कि किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

शक के कारण बढ़ा तनाव

पुलिस जांच में सामने आया कि परवेज और 28 वर्षीय नगमा की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी. दोनों हरदोई के इस्लाम नगर टिलिया इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के बाद परवेज ने अपना पुश्तैनी घर बेच दिया था. इसी बीच पति को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक होने लगा. आरोप है कि नगमा के फोन पर किसी से बात करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. धीरे-धीरे शक और झगड़े ने रिश्ते में तनाव बढ़ा दिया.

सोते समय हुआ हमला

9 सितंबर की रात नगमा कमरे में सो रही थी. आरोप है कि इसी दौरान परवेज ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद महिला की मौत हो गई. वारदात इतनी गंभीर थी कि शव की हालत देखकर मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई. सबसे हैरान करने वाली बात इसके बाद सामने आई. हत्या के बाद परवेज खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और वारदात की जानकारी देते हुए सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है.

परिवार ने लगाए आरोप

नगमा की बहन सब्बो ने आरोप लगाया कि हत्या से पहले करीब एक हफ्ते से उसे लगातार परेशान किया जा रहा था. उसका दावा है कि नगमा को जान से मारने और गला काटने की धमकी भी दी गई थी. वहीं, नगमा की मां जाहिदा ने भी आरोप लगाया कि बेटी को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले सबूतों, परिवार के बयानों और आरोपी से पूछताछ के आधार पर वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रोती-बिलखती रही बुजुर्ग, डंडे बरसाता रहा पोता; iPhone के लिए दादी-बुआ से मारपीट! वीडियो वायरल

MORE NEWS