Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिससे बचाई जाती है जान वही बना मौत का सामान, लखनऊ के रोड पर तबाही; CCTV वीडियो आने के बाद हड़कंप

जिससे बचाई जाती है जान वही बना मौत का सामान, लखनऊ के रोड पर तबाही; CCTV वीडियो आने के बाद हड़कंप

UP: आशीष की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में उसकी पत्नी रिचा और उनका 8 साल का बेटा है. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सरोजिनी नगर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Written By:
Published: November 3, 2026 12:19:46 IST
Last Updated: November 3, 2026 12:19:46 IST

Mobile Ads 1x1

Lucknow Ambulance Accident : लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां जान बचाने के लिए आई एम्बुलेंस एक आदमी के लिए मौत का जाल बन गई. लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में स्कूटर पर सवार दो लोगों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

मृतक की पहचान 40 साल के आशीष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है. आशीष और उनके पड़ोसी वेदांत, सरोजिनी नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक प्राइवेट दवा कंपनी में काम करते थे. रोज की तरह, वे सुबह तैयार होकर काम पर जा रहे थे. उन्हें क्या पता था कि एम्बुलेंस उनके लिए मौत का जाल बन जाएगी. आशीष स्कूटर चला रहे थे, और वेदांत पीछे बैठे थे.

कैसे हुई टक्कर? 

पुलिस के मुताबिक, जब दोनों ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग लॉट नंबर 9 पर पहुंचे, तो एक मोटरसाइकिल वाला गलत साइड से आ रहा था. सामने से आ रहे मोटरसाइकिल वाले को देखकर आशीष ने तुरंत ब्रेक लगा दिए. इसी बीच, पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस ने कंट्रोल खो दिया और स्कूटर को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि आशीष और वेदांत स्कूटर समेत सड़क पर गिर गए. हैरानी की बात है कि एम्बुलेंस ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद भी ब्रेक नहीं लगाए, जिससे दोनों कुचल गए और मौके से भाग गया.

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया और दोनों को लोकबंधु हॉस्पिटल ले गए. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. एक्सीडेंट में वेदांत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है.

मृतक के घर में पसरा मातम 

आशीष की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में उसकी पत्नी रिचा और उनका 8 साल का बेटा है. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सरोजिनी नगर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज की मदद से फरार एम्बुलेंस और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है.

MORE NEWS