Varanasi Marriage Fraud Conversion Case: वाराणसी में शादी, पहचान छिपाने और धर्मांतरण के दबाव से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान एक हिंदू महिला से शादी की. बाद में महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म करने के भी आरोप लगाए गए.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान के रूप में हुई है. आरोप है कि वह खुद को सन्नी सिंह बताकर महिला के संपर्क में आया. इसी पहचान के आधार पर उससे शादी की. बाद में महिला को उसकी असली पहचान के बारे में पता चला. इसके बाद विवाद बढ़ गया और महिला ने पुलिस से शिकायत की.
फर्जी दस्तावेज बनाकर बदली पहचान?
पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपनी पहचान बदलने के साथ ही हिंदू नाम अपनाने के आरोप सामने आए हैं. इसके अलावा उस पर पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और दुष्कर्म करने का भी आरोप है.
ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. शुक्रवार को सिगरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है. उसके खिलाफ वर्ष 2021 और 2024 में मारपीट, धमकी और अन्य मामलों से जुड़े मुकदमे दर्ज बताए गए हैं. मौजूदा मामला उसके खिलाफ दर्ज तीसरा आपराधिक मुकदमा है.
पुलिस ने क्या बताया?
वाराणसी पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का नाम सलमान खान है. उसने अपना नाम छिपाकर एक महिला से शादी की. उसने पहले उस महिला को अपना नाम सनी सिंह बताया था. इसी पहचान के बाद शादी की. शादी के बाद जब महिला को उसके बारे में पता चला, तो उसने पति से बात की, तो वो धर्म बदलने को कहने लगा. इसके बाद युवती ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: Pune Murder Case: उस रात कमरा नंबर 310 में क्या हुआ, जिसने लव ट्रायंगल को दिया खूनी रंग, हो जाएंगे हैरान